10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलखत्म हुआ इंतजार... विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2019 के बाद...

खत्म हुआ इंतजार… विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2019 के बाद जड़ा शतक

Published on

दुबई

भारतीय टीम एशिया कप में अफगानिस्तान से मुकाबला कर रही है। दोनों टीमें टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। इस मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया। इसी वजह से केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनके साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत करने उतरे। एशिया कप के शुरुआती मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले कोहली श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए थे। विराट ने करीब तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ दिया है।

32 गेंदों पर फिफ्टी, 53 पर शतक
विराट कोहली ने 32 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने शुरुआत में पिच पर सेट होने के लिए समय लिया। एक समय वह 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद विराट कोहली ने गियर बदला। पावरप्ले के आखिरी ओवर में मुजीब उर रहमान के खिलाफ 15 रन जड़ दिए। इसके बाद कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 8वें ओवर में उन्होंने मोहम्मद नबी के खिलाफ छक्का लगाया और अफगानिस्तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

उन्होंने 53 गेंदों पर अपना पहला शतक पूरा किया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर चौके और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर विराट ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इससे पहले 2019 में बांग्लादेस के खिलाफ टेस्ट मैच में यह लगाया था। यह उनकी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक भी है। 4 छक्के और 11 चौकों की मदद से विराट ने अपना शतक पूरा किया।

अफगान फील्डर ने दिया जीवनदान
विराट कोहली को 8वें ओवर में अफगानिस्तान ने जीवदान दिया। कप्तान मोहम्मद नबी की पटकी हुई गेंद को विराट ने मिड विकेट की तरफ उड़ाकर मारा। गेंद सीधे वहां फील्डिंग कर रहे इब्राहिम जादरान के हाथों में गई लेकिन वह गेंद को ठीक से जज नहीं कर पाए। जिसकी वजह से वह उनके हाथ में आकर बाउंड्री के बाहर चली गई। पूर्व भारतीय कप्तान को जीवनदान मिलने के साथ ही 6 रन भी मिले।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...