7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeखेलआईपीएल में बिजी है पूरा भारत, उधर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में...

आईपीएल में बिजी है पूरा भारत, उधर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में बड़ा खेल हो गया

Published on

दुबई

आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टीमों के पूरे साल के प्रदर्शन को देखा गया है। भारतीय टीम को पिछली दो टेस्ट सीरीज में करारी हार मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज हार गई। इसका नुकसान अब टीम को वार्षिक रैंकिंग अपडेट में इसका नुकसान हुआ है। भारत को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर है। उसकी रेटिंग 126 है। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल जून में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर है। उसे दो स्थान का फायदा हुआ है। इंग्लैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन पूरे साल के प्रदर्शन को देखें तो टीम ने अच्छा किया है। साउथ अफ्रीका को एक स्थान का नुकसान हुआ है। पहले वह दूसरे नंबर पर थी। अब वह तीसरे नंबर पर है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया में बड़ा अंतर
भारतीय टीम को भी नुकसान हुआ है। वह एक स्थान नीचे खिसक गई है। पहले भारत तीसरे नंबर पर था। अब वह चौथे नंबर पर है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका थे। अब इंग्लैंड भी उससे आगे निकल गया है। इंग्लैंड की रेटिंग 113 है। साउथ अफ्रीका की रेटिंग 111 है। भारतीय टीम की रेटिंग 105 है। चौथे नंबर की भारतीय टीम और तीसरे नंबर की साउथ अफ्रीका के बीच रेटिंग का अंतर काफी है। इसे भर पाना आसान नहीं होगा।

वनडे और टी20 में जलवा कायम
भारत ने सफेद गेंद प्रारूप में अपना दबदबा कायम रखते हुए वनडे और टी20 में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। नई रैंकिंग में मई 2024 के बाद से खेले गए सभी मैचों की दर 100 प्रतिशत और उससे पहले के दो वर्षों की 50 प्रतिशत है। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाले भारत को वनडे रैंकिंग में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का फायदा मिला है। इससे उसके रेटिंग अंक 122 से बढ़कर 124 हो गए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया अब तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका ने हाल के महीनों में घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। इससे उसे पांच रेटिंग अंक का फायदा हुआ और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उसने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा। अफगानिस्तान चार अंकों के सुधार के बाद सातवें स्थान पर पहुंच गया जबकि पूर्व विश्व चैंपियन इंग्लैंड चार अंक खोने के बाद आठवें स्थान पर आ गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...