3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलदिल्ली और रेलवे के मैच में व्यस्त है दुनिया, उधर एमपी के...

दिल्ली और रेलवे के मैच में व्यस्त है दुनिया, उधर एमपी के बल्लेबाजों ने यूपी की बॉलिंग को दिन में दिखाए तारे

Published on

इंदौर

रणजी ट्रॉफी के सातवें राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सभी की नजरें दिल्ली और रेलवे के मैच में टिकी हैं क्योंकि इसमें विराट कोहली खेल रहे हैं। लेकिन इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने उत्तर प्रदेश की गेंदबाजों को रुलाकर रख दिया है। यूपी के लिए कुलदीप यादव भी खेल रहे हैं। इसके बाद भी एमपी के टॉप-3 बल्लेबाजों में दो ने दोहरा शतक लगाया और इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी भी बना दी।

हर्ष गवली और शुभम शर्मा का दोहरा शतक
मध्य प्रदेश के सलामी बल्लेबाज हर्ष गवली ने दोहरा शतक लगाया। टीम के कप्तान शुभम शर्मा के बल्ले से भी दोहरा शतकीय पारी निकली। दूसरे विकेट के लिए हर्ष और शुभम के बीच 373 रनों की साझेदारी हुई। यह एमपी के लिए रणजी की सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके साथ ही इस सीजन में भी यह सबसे बड़ी साझेदारी है। 31 साल के शुभम शर्मा ने 280 गेंदों पर 208 रनों की पारी खेली। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 11वां शतक है।

126वें ओवर में गिरा एमपी का दूसरा विकेट
26 साल के हर्ष गवली का यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला दोहरा शतक है। 2023 में उन्होंने डेब्यू किया था और इस मैच में पहले उनके नाम दो ही शतक थे। अब उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेल दी है। 258 रन बनाकर वह आउट हुए। 387 गेंद पर उनके बल्ले से 25 चौके और 4 छक्के निकले। पहले विकेट के लिए उन्होंने हिमांशु मंत्री (52) के साथ 147 रन जोड़े। 486 के स्कोर पर एमपी का दूसरा विकेट गिरा। उस समय 126वां ओवर चल रहा था।

कुलदीप यादव की वापसी रही फीकी
टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव इस मैच से मैदान पर वापसी कर रहे हैं। वह ग्रोइन इंजरी की वजह से सितंबर से ही मैदान से दूर थे। अब कमबैक मैच में वह विकेट के लिए जूझते दिखे। अपने शुरुआती 29 ओवर में उन्होंने 119 रन खर्च किए और दो विकेट लिए। इस दौरान कुलदीप ने सिर्फ दो ही मेडल डाले। इस मैच में यूपी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...