10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलइस मुस्कुराहट में लाख गम छिपे हैं, अलग-थलग पड़े बाबर, मायूसी से...

इस मुस्कुराहट में लाख गम छिपे हैं, अलग-थलग पड़े बाबर, मायूसी से लटका दिखा चेहरा

Published on

कोलकाता

ईडन गार्डंस के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारने वाले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की हालत देखकर दुख हो रहा था। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी सीमित संभावनाओं को जीवित रखने के लिए पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने की जरूरत थी। इधर टॉस का सिक्का इंग्लैंड के पक्ष में गिरा तो उधर पाकिस्तान की बची-खुची उम्मीद भी दम तोड़ गई। बाबर टॉस हारने से दुखी थे, लेकिन कैमरों के सामने मुस्कुराते रहे। अपनी हंसी में न जाने कितने गम उन्होंने छिपा लिए। इधर वर्ल्ड कप 2023 में विरोधी टीमें पाकिस्तान पर हावी रही तो उधर टीवी पर एक्सपर्ट बनकर बैठे पूर्व क्रिकेटर्स भी बाबर आजम पर निशाना साधते रहे। चौतरफा हमलों से दुनिया का पूर्व नंबर-1 बल्लेबाज लड़ नहीं सका। अब खबर आ रही है कि वर्ल्ड कप खत्म होते ही उनसे कप्तानी भी छीन ली जाएगी।

टॉस हारने के बाद बाबर आजम ने कहा कि ये उनके हाथ में नहीं था, बल्कि वे इस खेल में अब अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा, ‘हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन जाहिर तौर पर टॉस हमारे पक्ष में नहीं रहा। हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। हमें अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और उन्हें जितनी जल्दी हो सके आउट करना होगा। आज हसन अली नहीं खेल रहे हैं। शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। हम फखर की एक और पारी का इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है और ड्रेसिंग रूम में सभी ने उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया है। देखते हैं यह कैसा रहता है।’

टूर्नामेंट में अपने आखिरी ग्रुप स्टेज गेम से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम ने कहा था कि उनकी टीम नेट रन रेट से निपटने के लिए तैयार है। बाबर ने अपनी टीम पर भरोसा जताया था और कहा था कि अगर फखर जमां 20-30 ओवर तक क्रीज पर टिके रहेंगे तो पाकिस्तान अपना एनआरआर लक्ष्य हासिल कर लेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, पाकिस्तान टॉस हार गया और टूर्नामेंट से प्रभावी रूप से बाहर हो गया। पाकिस्तान के सामने अब इंग्लैंड को हराकर जरूरी नेट रनरेट तक पहुंचना असंभव काम है।

विश्व कप 2023 में पाकिस्तान का अभियान उथल-पुथल भरा रहा है। टीम वनडे विश्व कप इतिहास में पहली बार लगातार चार मैच हारी है। पाकिस्तान विश्व कप में पहली बार अफगानिस्तान से हारी और फिर चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मामूली अंतर से पराजय का मुंह देखा, ये एक ऐसा मैच था, जिसे उन्हें निश्चित रूप से जीतना चाहिए था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...