25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलसौरव गांगुली के इस ट्वीट पर मचा बवाल, भड़के फैंस ने लगा...

सौरव गांगुली के इस ट्वीट पर मचा बवाल, भड़के फैंस ने लगा दी क्लास

Published on

नई दिल्ली

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर किए गए अपने एक ट्वीट के चलते विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैें। गांगुली ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने टीम की क्लास भी लगाई थी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 महिला क्रिकेट को इस बार शामिल किया गया था, जिसमें टीम इंडिया को गोल्ड मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गांगुली ने इसके बाद भारतीय टीम को सिल्वर मेडल के लिए बधाई तो दी, लेकिन उनके ट्वीट में हार की टीस भी साफ नजर आई। गांगुली के इस ट्वीट के बाद अब क्रिकेट फैंस ने उनकी ही क्लास लगानी शुरू कर दी है।

पूर्व कप्तान गांगुली ने ट्विटर पर लिखा था, ‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सिल्वर मेडल के लिए बधाई… लेकिन वह स्वदेश निराश लौटेंगी, क्योंकि यह मैच पूरी तरह से उनका था।’ गांगुली के इस ट्वीट के बाद दर्शकों ने पूर्व कप्तान को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया और साथ ही उन्हे जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा, “उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें सिल्वर मेडल पर गर्व करना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस आदमी को शर्म आनी चाहिए। ये दुनिया के सबसे शक्तिशाली बोर्ड का अध्यक्ष है।”

162 रनों के लक्ष्य का सामना करते हुए भारत ने 2.4 ओवर में 22 रनों तक स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा दोनों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिगुएज ने मिलकर स्कोर को 118 रनों तक पहुंचाया। जेमिमा मेगन शूट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। इसके बाद भारत ने लगातार विकेट पर विकेट गंवाए। हरमनप्रीत कौर भी दबाव में गैरजरूरी शॉट खेलकर आउट हुईं।

भारतीय महिला टीम ने इस मैच में जबर्दस्त गेंदबाजी और फील्डिंग की, लेकिन बैटर्स ने जिस तरह से आखिरी ओवरों में हथियार डाले, वह देखना दुखद था। भारत और ऑस्ट्रेलिया में जो सबसे बड़ा फर्क नजर आया, वह दबाव झेलने का था। ऑस्ट्रेलिया मैच में पिछड़ने के बावजूद आखिरी दम तक लड़ी और फिर जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Latest articles

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...