9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलभारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में किसी भी दम पर...

भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में किसी भी दम पर नहीं होगी भिड़ंत, समझें कैसे

Published on

नई दिल्ली

भारत चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी लीग मैच दुबई में खेलेगा जिसमें 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। आईसीसी आयोजनों में जैसा कि होता आया है, भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है । इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भी हैं। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड शामिल हैं। टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को कराची में होगा। इस मैच में मेजबान पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इसका फाइनल नौ मार्च को होगा।

टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर गतिरोध समाप्त होने के बाद टूर्नामेंट का कार्यक्रम काफी विलंब से जारी हुआ। इसमें आईसीसी ने भारत के मैचों को उसकी इच्छानुसार न्यूट्रल वेन्यू पर रखा है। आईसीसी ने 2027 तक भारत में होने वाले वैश्विक आयोजनों के लिए पाकिस्तान के लिए भी समान व्यवस्था की है।पिछली बार 2017 में खेले गए 50 ओवर के इस प्रमुख आयोजन में इस बार 15 मैच होंगे। इसमें से कम से कम 10 मैच पाकिस्तान में खेले जायेंगे। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची तीन मेजबान स्थल होंगे और दूसरा सेमीफाइनल लाहौर के पुनर्निर्मित गद्दाफी स्टेडियम में होगा।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘अगर भारत क्वालीफाई करने में विफल रहा तो लाहौर नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी करेगा। भारत के फाइनल में पहुंचने की स्थिति में यह दुबई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए आरक्षित दिन होंगे।’’ भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा और तीन दिन बाद पाकिस्तान से भिड़ेगा। टीम का अंतिम लीग मैच दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।

दरअसल, शेड्यूल इस तरह से आईसीसी ने बनाया है कि अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो वह 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल दुबई में खेलेगी। वहीं अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाती है तो वह 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेलेगी। इसी वजह से दोनों चिर प्रतिद्वंदी एक दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...