4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलभारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा महिला एशिया कप का फाइनल, श्रीलंका ने...

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा महिला एशिया कप का फाइनल, श्रीलंका ने किया चमत्कार!

Published on

सिलहट

महिला एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। भारत ने पहले सेमीफाइनल में थाइलैंड को हराया था। इस मैच को श्रीलंका ने रोमांचक जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 122 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने आखिरी गेंद तक मुकाबला किया लेकिन उसे एक रन से हार मिली।

श्रीलंका को उसके सलामी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू और अनुष्का संजीवनी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच 23 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरीं हर्षिता मदविक ने पारी को संभाला। उन्होंने 41 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में किसी भी बल्लेबाज ने बड़ा योगदान नहीं दिया और टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए नश्रा सिंधु ने सबसे ज्यादा 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

पाकिस्तान को मुनीबा अली ने तेज शुरुआत दी। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 31 रन था, लेकिन इसके बाद श्रीलंका ने वापसी की। कप्तान बिस्माह मरूफ ने 42 रनों की पारी खेली लेकिन उन्होंने इसके लिए 41 गेंदें लीं। पाकिस्तान को दो ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। इनोका राणावीरा ने 19वें ओवर में 4 रन देकर एक विकेट लिया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी। अचिनी कुलसुरिया ने कसी हुई गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। आखिरी गेंद पर टीम को 3 रन चाहिए थे लेकिन दूसरे रन लेने में निदा डार रन आउट हो गईं।

श्रीलंका ने एक रनों से इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। राणावीरा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिये। अब फाइनल मुकाबले में 15 अक्टूबर को भारत और श्रीलंका का मुकाबला होगा। श्रीलंका को अभी तक पहली एशिया कप ट्रॉफी का इंतजार है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...