8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलदेखन में छोटन लगे, घाव करे गंभीर... इन 3 युवा बांग्लादेशी खिलाड़ियों...

देखन में छोटन लगे, घाव करे गंभीर… इन 3 युवा बांग्लादेशी खिलाड़ियों से संभलकर रहना चाहेगा भारत

Published on

​19 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा, लेकिन बांग्लादेश की टीम को कहीं से कमतर आंकना भूल होगी चूंकि उसने हाल ही में पाकिस्तान को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से धूल चटाई है। भारत-बांग्लादेश के बीच ये दो मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा हैं। भारत को इसके बाद न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावसकर सीरीज खेलनी है। भारत डब्ल्यूटीसी में 68.52% अंक लेकर टॉप पर है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत पूरी टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम पर प्रैक्टिस कर रही है।

हसन महमूद​
पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हसन महमूद फॉर्म और आत्मविश्वास से भरपूर भारत आ रहे हैं। लगभग 25 के औसत से उनके आठ विकेट ने पाकिस्तान को सिर्फ 172 रन पर आउट कर दिया था। 24 वर्षीय महमूद ऑल फॉर्मेट बॉलर हैं। अधिकांश तेज गेंदबाजों की तुलना में गेंद को ज्यादा स्विंग कराते हैं, लेकिन वह डेक पर जोर से हिट भी कर सकते हैं और गेंद को सीम से दाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर कर सकते हैं।

मेहदी हसन मिराज​
मेहदी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्पिनरों में से एक हैं और धीरे-धीरे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में भी शामिल होने की ओर बढ़ रहे हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से भारत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। वह क्रीज पर लंबे समय तक वक्त गुजार सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी वह 10 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और 77.50 की औसत से 155 रन के साथ चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

नाहिद राणा ​
लगातार 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला तेज गेंदबाज होने से आपको दुनिया के हर कोने में सफल होने का मौका मिलता है। किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने कभी राणा का सामना नहीं किया है। 21 वर्षीय नाहिद राणा राइट आर्म पेसर हैं। आम तौर पर छोटे स्पैल के दौरान वह लगातार एक ही लैंथ पर बॉल फेंकने की क्षमता रखते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। नाहिद अभी भी थोड़े प्रथम श्रेणी अनुभव के साथ कच्चे हैं, जो उनकी कमजोरी और ताकत दोनों है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...