26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलभैंस-बकरियां चराने को मजबूर यह क्रिकेटर, वर्ल्ड कप में दिखाया था जलवा

भैंस-बकरियां चराने को मजबूर यह क्रिकेटर, वर्ल्ड कप में दिखाया था जलवा

Published on

अरावली ,

भालाजी डामोर का नाम शायद बहुत लोगों ने नहीं सुना होगा. भालाजी भी इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं लेकिन उनकी जिंदगी कोहली, सहवाग, धोनी जैसे क्रिकेटर्स की तरह नहीं है. जिस भालाजी डामोर ने साल 1998 के ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम को अपने दम पर सेमीफाइनल तक पहुंचाया था. अब वही भालाजी डामोर भैंस-बकरियां चराने का काम करते हैं. साथ ही गुजर-बसर करने के लिए वह छोटे-मोटे काम किया करते हैं. भालाजी का करियर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा और उन्होंने कुल 125 मैचों में 3125 रन बनाए और 150 विकेट लिए.

तत्कालीन राष्ट्रपति ने की थी तारीफ
अरावली जिले के पिपराणा गांव के रहनेवाले भालाजी डामोर अपनी कैटेगरी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकट लेने वाले खिलाड़ी हैं. भारत जब 1998 के ब्लाइंड विश्व कप मुकाबले के सेमी फाइनल में साउथ अफ्रीकी टीम से हार गया था, तब भी शानदार प्रदर्शन के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर.नारायणन ने भालाजी डामोर की बहुत तारीफ की थी. सामान्य नेत्र क्षमता वाले क्रिकेटरों को जहां विकेट लेने के लिए बहुत तारीफ मिलती है, वहीं भालाजी नेत्रहीन होने के बाद भी आसानी से बल्लेबाजों को बोल्ड कर देते थे.

मौजूदा समय में भालाजी डामोर अपने पिपराणा गांव में एक एकड़ के खेत में भी काम करते हैं. इस जमीन में उनके भाई का भी बराबर का हिस्सा है. उनकी जमीन से उतनी भी आमदनी नहीं होती कि परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सके. उनकी पत्नी अनु भी गांव के दूसरे लोगों के खेतों में काम करती हैं. भालाजी का 4 साल का बेटा भी है जिसका नाम सतीश है जिसकी आंखें सामान्य हैं. परिवार के पास रहने के नाम पर एक कमरे का टूटा-फूटा घर है. इस घर में भालाजी को क्रिकेटर के तौर पर मिले सर्टिफिकेट और अन्य पुरस्कार बड़े सलीके से संभाल कर रखे हुए हैं.

हालांकि क्रिकेट के खेल की बदौलत भालाजी की पूरी दुनिया में एक पहचान जरूर बनाई, लेकिन एक बार क्रिकेट के मैदान से बाहर निकलने के बाद उनकी जिंदगी परेशानियों की एक लंबी इनिंग बन गई. वह कहते हैं कि विश्व कप के बाद उन्होंने नौकरी के लिए काफी कोशिशें कीं, लेकिन खेल कोटे के जरिए भी उन्हें नौकरी नहीं मिली.

कभी-कभी भालाजी पास के एक ब्लाइंड स्कूल में छात्रों को क्रिकेट सिखाने जाते हैं. वह इसके लिए बेहद मामूली राशि लेते हैं. कमाई के सभी साधनों को मिला दिया जाए तो भलाजी का परिवार एक महीने में मुश्किल से 3,000 रुपये महीना कमा पाता है. यह रकम उस 5,000 रुपये से भी काफी कम है जो भालाजी को 17 साल पहले 1998 में खिलाड़ी के तौर पर पुरस्कार में मिली थी. बचपन में भी भालाजी भैंस और बकरियां ही चराया करते थे. उनमें क्रिकेट की प्रतिभा को देखकर लोगों ने उन्हें स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. अब क्रिकेट के खेल में नाम कमाने के बाद भी उन्हें वही काम करना पड़ रहा है, जो वह पहले किया करते थे.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...