8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलक्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, श्रीलंका के खिलाफ ओली पोप...

क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, श्रीलंका के खिलाफ ओली पोप ने जड़ा सबसे खास शतक

Published on

लंदन:

बेन स्टोक्स के चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड की कप्ताी कर रहेओली पोप ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने पहले सात टेस्ट शतक सात अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। यह उपलब्धि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन हासिल की। पोप ने इस मैच में नाबाद 103 रन बनाए। यह उनका सातवां टेस्ट शतक था।

पोप के टेस्ट करियर के शतक
ओली पोप का शतकों का सफर जनवरी 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हुआ था, जहां उन्होंने नाबाद 135 रन बनाए थे। उन्हें अपने अगले शतक के लिए दो साल इंतजार करना पड़ा, जो जनवरी 2022 में नॉटिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 145 रन बनाए। दिसंबर 2022 में पोप ने अपना तीसरा टेस्ट शतक रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ 104 गेंदों में 108 रनों रन ठोककर बनाया। चौथा शतक जून 2023 में आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में आया। उन्होंने 208 गेंदों में 205 रन जड़े।

भारत में खेली यागदार पारी
इसी साल की शुरुआत में पोप ने हैदराबाद में भारत के खिलाफ 196 रन बनाए। पोप का छठा टेस्ट शतक जुलाई 2024 में आया, जब उन्होंने नॉटिंघम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 121 रन बनाए। शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ द ओवल में नाबाद 103 रनों के साथ, पोप ने सात अलग-अलग टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ अपने पहले 7 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। पोप ने कहा, ‘यह एक खास अहसास है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कुछ कर पाऊंगा। मैं बस हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।’

मजबूत स्थिति में इंग्लिश टीम
ओली पोप के इस नाबाद शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। पोप के अलावा बेन डकेट ने 86 रनों की पारी खेली। पोप ने अभी तक 103 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाए। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत संभलकर की और बाद में तेजी से रन बनाए। पोप के इस शानदार प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, ‘पोप एक शानदार बल्लेबाज हैं। उनके पास एक शानदार तकनीक है और वह बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं।’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...