18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलटेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार, नाथन लायन ने...

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार, नाथन लायन ने बैटिंग में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के टीम धाकड़ स्पिनर नाथन लायन वैसे तो अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बल्लेबाजी में एक ऐसा कारनामा किया है जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में नाथन लायन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों पारियों को मिलाकर 46 रन बनाए। इसके साथ ही लायन के टेस्ट क्रिकेट में 1500 रन भी पूरे हो गए। नाथन लायन 1500 रन के आंकड़े को पार करते ही वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने टेस्ट में बिना कोई फिफ्टी लगाए 1500 रन पूरे किए हैं। नाथन लायन का टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च स्कोर 47 रन का है।

गेंदबाजी में ले चुके हैं 500 विकेट
नाथन लायन की चर्चा हमेशा से उनकी गेंदबाजी के लिए हुई है। ऐसा हो भी क्यों नहीं। वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक जो हैं। नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक कुल 128 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 523 विकेट झटके हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले में उन्होंने अपनी बैटिंग से महफिल लूट ली।

क्या है पहले टेस्ट मैच का हाल?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 383 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 179 रन पर ही सिमट गई थी। ऐसे में कंगारू टीम को पहली पारी में 204 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की।

हालांकि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सिर्फ 164 रन बनाकर सिमट गई। ऐसे में न्यूजीलैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 384 रनों का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में कीवी टीम खेल के तीसरे दिन 3 विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...