17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलइसे कहते हैं समंदर का रुख मोड़ देना... ध्रुव जुरेल ने बल्ले...

इसे कहते हैं समंदर का रुख मोड़ देना… ध्रुव जुरेल ने बल्ले के भौकाल से लिखा अपना नाम

Published on

राजकोट

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन भले ही कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शतक ठोके, लेकिन सरफराज खान के डेब्यू की कहीं अधिक चर्चा हुई। सरफराज खान के साथ डेब्यू कैप पाने वाले यूपी के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल की अधिक चर्चा नहीं हुई, हालांकि कहते हैं ना जो योद्धा होते हैं अपना मुकाम खुद ही हासिल कर लेते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला आर्मीमैन के बेटे के साथ। ध्रुव ने मार्क वुड को सचिन के अंदाज में छक्का लगाकर बताया कि उनके अंदर क्या काबिलियत है और उसके बाद प्रॉपर टेस्ट की इनिंग खेलते हुए बताया कि उनके अंदर दम है।

नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव के आउट होने के बाद मैदान पर आए ध्रुव जुरेल ने बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं दिखाई। जेम्स एंडरसन की गेंद पर खाता खोला तो मार्क वुड की 146 kmph की रफ्तार से डाली गई बाउंसर पर महान सचिन तेंदुलकर के अंदाज में शोएब अख्तर की गेंद पर खेला गया विश्व कप 2003 में अपर कट शॉट खेलते हुए छक्का लगाया।

ध्रुव ने इसके बाद रेहान अहमद को दो छक्के उड़ाए। वह हाफ सेंचुरी की ओर बढ़ते दिख रहे थे कि 124वें ओवर में लेट कट खेलने के चक्कर में विकेट के पीछे फोक्स को कैच थमा बैठे। इस तरह से ध्रुव की पारी तो खत्म हुई, लेकिन 104 गेंदों के दौरान उन्होंने दिखा दिया कि वह टेस्ट के अंदाज में मैदान पर टिक सकते हैं तो 2 चौके और 3 छक्के के रूप में आक्रामक बैटिंग का दम भी रखते हैं।

बता दें कि ध्रुव जुरेल की फॉर्म को देखते हुए टेस्ट टीम में सिलेक्ट किया गया था। वह तूफानी अंदाज में बैटिंग करने की छमता रखते हैं। शुरुआती 2 मैचों में उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया। हालांकि, केएस भरत की खराब फॉर्म को देखते हुए कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट ने ध्रुव पर भरोसा जताया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...