18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलयह टीम नहीं है... कोच गैरी कर्स्टन ने खोल दी बाबर सेना...

यह टीम नहीं है… कोच गैरी कर्स्टन ने खोल दी बाबर सेना की पोल, दुनिया के सामने रखा काला सच!

Published on

नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले पाकिस्तान ने गैरी कर्स्टन को अपना हेड कोच बनाया था। उन्हें वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए जिम्मेदारी मिली थी। गैरी की कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप जीता था। वह 2022 में आईपीएल जीतने वाली गुजरात टाइटंस के भी साथ थे। लेकिन पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही राउंड में बाहर हो गई। अमेरिका और फिर भारत से मिली हार की वजह से पाकिस्तान सुपर 8 में नहीं पहुंच पाया।

गैरी कर्स्टन का सनसनीखेज खुलासा
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर समाप्त होते ही गैरी कर्स्टन ने टीम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी अनुसार गैरी कर्स्टन ने कहा, ‘पाकिस्तान की टीम में कोई एकता नहीं है, वे इसे टीम कहते हैं, लेकिन यह टीम नहीं है। वे एक-दूसरे का सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। हर कोई दाएं-बाएं और अलग-थलग है। मैंने कई टीमों के साथ काम किया है, लेकिन मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी।’

दुनिया से काफी पीछे है टीम
गैरी कर्स्टन के अनुसार पाकिस्तान की टीम अभी दुनिया से काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी को नहीं पता कि कब कौन से शॉट खेलना है। साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे गैरी कर्स्टन ने आगे बात करते हुए कहा, ‘इतना क्रिकेट खेलने के बावजूद कोई नहीं जानता कि कौन सा शॉट कब खेलना है।’ कर्स्टन ने साफ कर दिया है कि इन पहलुओं में सुधार करने वाले खिलाड़ी ही टीम में बने रहेंगे, जबकि ऐसा नहीं करने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।

आयरलैंड के खिलाफ भी जैसे तैसे जीते
पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने आखिरी मैच में जैसे तैसे जीत हासिल की। 107 रनों के लक्ष्य के सामने 62 पर पाकिस्तान ने 6 विकेट खो दिए थे। हालांकि बाबर आजम के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हारने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ 120 का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था। फिर उसे कनाडा के खिलाफ भी मुश्किल से जीत मिली थी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...