11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल'यह क्रिकेट नहीं है...', ईशान किशन की इस हरकत पर नाराज हुए...

‘यह क्रिकेट नहीं है…’, ईशान किशन की इस हरकत पर नाराज हुए सुनील गावस्कर

Published on

हैदराबाद,

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला गया. इस मुकाबले में ओपनर शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाया. गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे. शुभमन गिल तो मुकाबले के दौरान सुर्खियों में रहे ही, ईशान किशन ने भी क्रिकेटर्स एवं फैन्स क ध्यान अपनी ओर खींचा.

ईशान किशन ने एक मौके पर मजाकिया लहजे में स्टंप्स के ऊपर से बेल्स उड़ा दिए, जबकि बल्लेबाज उस समय क्रीज में मौजूद था. कुलदीप यादव द्वारा फेंके गए पारी के 16वें ओवर में यह वाकया हुआ. उस ओवर की चौथी गेंद पर कीवी कप्तान टॉम लैथम ने गेंद को डिफेंस खेला. रिप्ले में साफ दिख रहा था कि कॉन्वे के शरीर का स्टंप्स के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ था और वह क्रीज में भी थे. हालांकि मैदानी अंपायर्स ने थर्ड अपंयार के पास जाना उचित समझा. मैदान पर लगे बड़े स्क्रीन पर रिप्ले दिखाए जाने के बाद ईशान किशन के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखाई दी.

https://twitter.com/i/status/1615721011630190597

ईशान की यह हरकत टीम इंडिया के पू्र्व क्रिकेटर्स सुनील गावस्कर और मुरली कार्तिक को रास नहीं आई. कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि ईशान ने जो किया वह क्रिकेट नहीं है. मुरली कार्तिक का भी मानना था कि ईशान को एंटरटेनमेंट के लिए अपील नहीं करनी चाहिए थी. ईशान किशन को लेकर भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी और कुलदीप यादव ने अपना ओवर पूरा किया. दिलचस्प बात यह है कि टॉम लैथम ने भी भारत की पारी के दौरान लगभग ऐसा ही किया था और हार्दिक पंड्या को उस समय तीसरे अंपायर ने आउट भी दे दिया.

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 349 रन बनाए थे. शुभमन गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की यादगार पारी खेली. शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया. गिल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 34 और सूर्यकुमार यादव ने 31 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल ने दो-दो विकेट चटकाए थे.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...