11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलये खेल का हिस्सा है... दिल टूटने के बाद विनेश का पहला...

ये खेल का हिस्सा है… दिल टूटने के बाद विनेश का पहला बयान, भारतीय कोच ने बताई अब कैसी है तबीयत

Published on

पेरिस

ओलंपिक के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले 100 ग्राम ओवरवेट होने के चलते डिस्क्वालीफाई हुई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ओलंपिक से बाहर कर दिए जाने के बाद विनेश फोगाट ने भारतीय कोचों से कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है।’ महिलाओं के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र दहिया और मंजीत रानी ने इस पहलवान से मुलाकात की। विनेश ने मंगलवार को शुरुआती दौर में दुनिया की नंबर एक और मौजूदा चैंपियन यूई सुसाकी को हराकर हलचल मचा दी थी।

कोच से क्या-क्या बोलीं विनेश?
वीरेंद्र दहिया ने अपनी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘इस खबर से कुश्ती दल में हड़कंप मच गया। खबर आने के बाद लड़कियां बहुत उदास थीं। हमने विनेश से मुलाकात की और उसे सांत्वना देने की कोशिश की। वह हिम्मतवाली है। उसने हमसे कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पदक जीतने से चूक गए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। कई आईओए अधिकारी भी उससे मिलने के लिए वहां उपस्थित थे।’

बुरे ख्वाब में तब्दील हुआ सुनहरा सपना
सेमीफाइनल जीतने के बाद विनेश ने कहा था, ‘कल बड़ा दिन है , कल बात करूंगी ’ लेकिन किसे पता था कि उनके साथ पूरे देश की उम्मीदें यूं सौ ग्राम के बोझ तले दब जाएंगी। मंगलवार को तीन कठिन मुकाबलों के बाद शरीर में पानी कमी के बावजूद विनेश ने केवल ‘थोड़ी मात्रा में पानी’ पिया, अपने बाल कटवाए और पूरी रात जागकर कसरत की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह अपने वजन की निर्धारित सीमा से अधिक नहीं हो जाए। भारतीय अधिकारियों ने सौ ग्राम वजन कम करने के लिए लाख गुहार लगाई लेकिन नियम बदला नहीं जा सकता था। इससे विनेश का ओलंपिक में सुनहरा सफर यूं दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से खत्म हो गया।

तीसरे ओलंपिक से भी लौटीं खाली हाथ
विनेश तीसरी बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहीं थी। रियो 2016 में पहले ओलंपिक में उन्हें करियर को खतरे में डालने वाली चोट के कारण स्ट्रेचर पर ले जाया गया था जबकि तोक्यो में दूसरा ओलंपिक भी शुरुआत में अप्रत्याशित हार से निराशाजनक रहा। 29 वर्ष की विनेश को खेलगांव में पोली क्लीनिक ले जाया गया क्योंकि सुबह उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह भारत का गौरव हैं और उन्हें मजबूती से वापसी करनी है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...