13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeखेलइरफान पठान पर लगा ये गंभीर आरोप! इस वजह से IPL कमेंट्री...

इरफान पठान पर लगा ये गंभीर आरोप! इस वजह से IPL कमेंट्री पैनल में नहीं मिली जगह, सामने आई वजह

Published on

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च यानी आज से हो रही है। लीग का यह 18वां सीजन है। इस नए सीजन के रोमांच की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है। दरअसल इरफान पठान पर पर्सनल एजेंडा चलाने का आरोप लगा है। इसी वजह से उन्हें आईपीएल 2025 के कमेंट्री पैनल में उन्हें शामिल नहीं किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ भारतीय खिलाड़ियों इरफान पठान पर आरोप लगाया था कि वह उन पर निजी कमेंट करते हैं। माना जा रहा है कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान की है। इस दौरान इरफान पठान ने कुछ खिलाड़ियों ने काफी तीखा कमेंट किया था। इस वजह से खिलाड़ियों ने उनकी शिकायत की, जिसके कारण इरफान पठान को इस बार आईपीएल की कमेंट्री पैनल में शामिल नहीं किया गया है।

इरफान के नंबर को कर दिया ब्लॉक
माना जा रहा है कि कुछ खिलाड़ी इरफान पठान के सिर्फ कमेंट से ही नहीं, एटिट्यूड के कारण भी गुस्सा थे। बीसीसीआई के कुछ अधिकारी भी इरफान के रवैये को पसंद नहीं करते हैं। इस कारण एक खिलाड़ी ने तो इरफान का नंबर तक ब्लॉक कर दिया। इससे पहले संजय मांजरेकर को लेकर भी कुछ खिलाड़ियों ने शिकायत की थी, जिसके के बाद उन्हें कुछ समय के लिए कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया था। बता दें कि इरफान पठान एक सफल क्रिकेटिंग करियर के बाद कमेंट्री में भी खूब चर्चित हुए हैं।

IPL 2025 का कमेंट्री पैनल
अंग्रेजी- इयोन मोर्गन, शेन वॉटसन, माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ, हर्षा भोगले, निक नाइट, डैनी मॉरिसन, इयान बिशप, एलन विल्किंस, डैरेन गंगा, नताली जर्मनोस, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, दीप दासगुप्ता, आरोन फिंच, वरुण आरोन, साइमन डूल, पॉमी एमबांग्वा, अंजुम चोपड़ा, कैटी मार्टिन, डब्लू वी रमन और मुरली कार्तिक।

हिंदी- आकाश चोपड़ा, संजय मांजरेकर, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू, मैथ्यू हेडन, मार्क बाउचर, शिखर धवन, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, सुरेश रैना, आरपी सिंह, शेन वॉटसन, संजय बांगर, वरुण आरोन, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, वीरेंद्र सहवाग, केन विलियमसन, एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...