12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेललखनऊ सुपरजाइंट्स से इस दिग्गज की हुई छुट्टी, जस्टिन लैंगर बने टीम...

लखनऊ सुपरजाइंट्स से इस दिग्गज की हुई छुट्टी, जस्टिन लैंगर बने टीम के मुख्य कोच

Published on

नई दिल्ली

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले टीम के हेड कोच को बदल दिया है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जस्टिन लैंगर को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। लखनऊ सुपरजाइंट्स में लैंगर एंडी फ्लावर की जगह लेंगे। लैंगर को लेकर कई दिनों से मीडिया में यह खबर चल रही थी कि उन्हें एलएसजी का कोच बनाया जा सकता है लेकिन शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है।

जस्टिन लैंगर को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोचिंग का भी शानदार अनुभव रहा है। ऐसे में लखनऊ के लिए जस्टिन लैंगर का टीम से जुड़ना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लैंगर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं।

2023 तक था एंडी फ्लॉवर का करार
एंडी फ्लावर का लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ 2023 तक का करार था। ऐसे में टीम को एक नए कोच की तलाश थी। लैंगर के साथ फ्रेंचाइजी लंबे से चर्चा कर थी जो कि अब पूरा हो गया है। फ्लॉवर की कोचिंग में लखनऊ की टीम आईपीएल 2023 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन वह खिताबी रेस में पिछड़ गई। लखनऊ सुपरजाइंट्स अपने डेब्यू सीजन में भी प्लेऑफ में पहुंची थी।

लखनऊ के लिए जस्टिन लैंगर ही क्यों?
जस्टिन लैंगर की गिनती अपने समय में एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में होती थी। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट मैच में 44.74 के औसत से 7696 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक और 50 अर्धशतक शामिल है। यही कारण है कि लैंगर को टेस्ट क्रिकेट में एक बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। टेस्ट के अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 वनडे मैचों में भी मैदान पर उतरे हैं, जिसमें वे सिर्फ 160 रन ही बना सके।

कोच के रूप में मिली है लैंगर को सफलता
जस्टिन लैंगर एक खिलाड़ी के अलावा कोच के रूप में सफलता बहुत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली बिग बैश लीग में वह पर्थ स्कॉर्चर्स के कोच रह चुके हैं। लैंगर के मार्गदर्शन में पर्थ की टीम ने तीन बार खिताबी जीत हासिल की है। बीबीएल के अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के नेशनल टीम का भी कोच रह चुके हैं लेकिन टीम के अंदरूनी विवाद के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...