5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को आउट कर किया गंदा इशारा! विराट...

ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को आउट कर किया गंदा इशारा! विराट पर जुर्माना ठोकने वाले अब क्या करेंगे?

Published on

मेलबर्न

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में सेट हो गए थे। वह अपना नेचुरल गेम छोड़कर डिफेंसिव माइंडसेट के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन ट्रेविस हेड की एक गेंद ने उनको ललचाया और पंत बड़ा शॉट खेलने के लिए गए। इस चक्कर में वह बाउंड्री पर आउट हो गए। उनका कैच मिचेल मार्श ने पकड़ा था।

ऋषभ पंत ने 104 गेंदों का सामना कर 30 रन बनाए थे। पंत के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड ने एक अजीबोगरीब तरह का सेलिब्रेशन किया, जोकि दिखने में काफी ज्यादा वाहियात था। उन्होंने एक काफी गंदा इशारा किया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई चैनल सेवन क्रिकेट ने उसके पीछे का राज बताया। उन्होंने बताया कि यह हेड का पुराना सेलिब्रेशन है। हालांकि अब देखना होगा कि आईसीसी इस सेलिब्रेशन में क्या करेगी। इसी टेस्ट में विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच हुए टकराव को लेकर कोहली पर जुर्माना लगा था। उनकी 20 प्रतिशत मैच फीस काटी गई और एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला था।

ऑस्ट्रेलिया ने दिया 340 रन का टारगेट
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 234 रन बनाकर ऑल आउट हुई थी। इसके चलते उन्होंने भारत को 340 रन का टारगेट दिया। जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए पंजा खोला।

भारत को मिली हार
340 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने काफी धीमी शुरुआत की थी। लेकिन शुरुआत में विकेट नहीं गंवाया था। फिर अचानक टीम इंडिया के 3 विकेट गिर गए थे। एक समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन था। लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, जिससे ऐसा लग रहा था कि भारत टारगेट के करीब पहुंच सकता है। लेकिन उसके बाद ट्रेविस हेड ने इस साझेदारी को टी ब्रेक के बाद तोड़ा। चौथे विकेट के लिए पंत और यशस्वी के बीच चौथे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। वहीं यशस्वी जायसवाल के विकेट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारत यह मैच हार गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...