16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलट्रेंट बोल्ट का 'खूनी' सिक्सर, घायल हुआ कैमरामैन, गश खाकर जमीन पर...

ट्रेंट बोल्ट का ‘खूनी’ सिक्सर, घायल हुआ कैमरामैन, गश खाकर जमीन पर गिरा

Published on

जयपुर

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 48 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ 118 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के सभी स्टार बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके। राजस्थान के लिए सबसे अधिक कप्तान संजू सैमसन ने 30 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुजरात के फिरकी गेंदबाज राशिद खान और नूर अहमद के आगे सभी बल्लेबाजों ने अपने हथियार डाल दिए।

हालांकि आखिर में टीम के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बल्लेबाजी में जरूर अपने हाथ खोलने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने 15वें ओवर में नूर अहमद को एक बेहतरीन छक्का भी जड़ा लेकिन उसके इस शॉट से बाउंड्री लाइन पर बैठे कैमरामैन जरूर चोटिल हो गए। दरअसल बोल्ट के शॉट को कैमरा अंत का फिल्माते रहे लेकिन जब तक खुद को बचा पाते गेंद उन्हें जाकर लग गई। गेंद लगते ही कैमरामैन नीचे गिर गए। इस दौरान गुजरात टाइटंस के कुछ सपोर्ट स्टाफ और साथ कैमरामैन दौड़कर उनके पास आए और उन्हें संभाला।

इस दमदार छक्के के बाद ट्रेंट बोल्ट बहुत अधिक समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके। बोल्ट 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने एक छक्का और एक चौका भी लगाए।

राशिद और नूर ने दिखाया कमाल
गेंदबाजी में गुजरात के लिए स्पिनर राशिद खान और नूर अहमद ने अपना कमाल दिखाया। राशिद खान ने चार ओवर के स्पेल में 14 रन देकर कुल तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा नूर अहमद के खाते में भी 2 विकेट आया। नूर अहमद ने तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 25 रन खर्च किए। इसके अलावा मोहम्मद शमी, कप्तान हार्दिक पंड्या और जोशुआ लिटिल ने भी टीम के लिए एक-एक विकेट झटकने का काम किया।

इस सीजन में दूसरी बार भिड़ रही है राजस्थान और गुजरात
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही है। सीजन के पहले मैच में दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ी थी जिसमें राजस्थान की टीम ने बाजी मारी थी।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...