3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलएक ही ओवर में दो-दो बोल्ड, चक्रवर्ती का चक्रवात, पहले ब्रूक फिर...

एक ही ओवर में दो-दो बोल्ड, चक्रवर्ती का चक्रवात, पहले ब्रूक फिर लिविंगस्टोन को चकराया

Published on

कोलकाता

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 में वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का कमाल देखने को मिला। अपने दूसरे ओवर में इस मिस्ट्री स्पिनर ने एक नहीं बल्कि दो-दो इंग्लिश बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया। चक्रवर्ती ने पहले हैरी ब्रूक का स्टंप उखाड़ा फिर नए बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को 0 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह इंग्लैंड का स्कोर आठ ओवर के बाद 65/4 हो गया था। वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन अहम विकेट झटके।

आज वरुण चक्रवर्ती का दिन था
दरअसल,पांच टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार रात कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में खेला गया।भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। मोहम्मद शमी को वापसी के लिए और इंतजार करना पड़ा क्योंकि भारत अर्शदीप सिंह के रूप में एकमात्र पेसर लेकर मुकाबले में उतरा। टीम में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर के रूप में तीन-तीन स्पिनर्स के साथ आया।

तीसरी गेंद पर हैरी ब्रूक को निपटाया
वरुण चक्रवर्ती आठवें ओवर में जब अटैक पर आए तो पहली गेंद डॉट रही, लेकिन दूसरी बॉल पर हैरी ब्रूक ने करारा चौका मार दिया। तीसरी गेंद में चक्रवर्ती ने गुगली फेंकी, जो टर्न होकर अंदर की तरफ आई। बल्लेबाज उसे ऑफ साइड पर शॉर्ट कवर्स की तरफ पुश करने गए थे, लेकिन बॉल टर्न होकर अंदर आई गेंद और आखिरी में लेग और मिडिल स्टंप के बीच जाकर लगी। वह 17 रन बनाकर आउट हुए।

पांचवीं गेंद पर लिविंगस्टोन क्लीन बोल्ड
नए बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने चौथी गेंद डॉट खेली और पांचवीं बॉल पर वह भी क्लीन बोल्ड हो गए। वरुण चक्रवर्ती के हाथ दूसरी विकेट लग गई। लियाम लिविंगस्टन बिना रन बनाए हुए पवेलियन लौटे। इस बार बल्लेबाज जगह बनाकर कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहते थे। ऐसे में चक्रवर्ती ने धीमी गति की गूगली डाली, जिसे बल्लेबाज परख नहीं सके। बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा लेग स्टंप पर लगी। इस तरह इंग्लैंड को सिर्फ 65 रन पर चौका झटका लग गया

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...