12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलपंजाब के दो पुत्तर IPL में पड़े गुजरात पर भारी, पलटी हारी...

पंजाब के दो पुत्तर IPL में पड़े गुजरात पर भारी, पलटी हारी हुई बाजी… आखिरी ओवर में जीता थ्रिलर मैच

Published on

अहमदाबाद,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-17 में गुजरात टाइटन्स (GT) का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ. इस मैच में पंजाब ने तीन विकेट से जीत हासिल की. पंजाब ने 200 रनों के टारगेट को एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. पंजाब की जीत के हीरो शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा रहे, जिन्होंने गुजरात के जबड़े से मैच छीन लिया. शशांक सिंह 29 गेंदों पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं आशुतोष सिंह ने 17 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली.

टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रहा और उसने 13 रनों पर ही कप्तान शिखर धवन का विकेट गंवा दिया. धवन को उमेश यादव ने चलता किया. दूसरे ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए. नूर अहमद ने बेयरस्टो के साथ-साथ प्रभसिमरन सिंह को भी पवेलियन भेजा. पंजाब किंग्स ने फिर सैम करन, सिकंदर रजा और जितेश का भी विकेट सस्ते में गंवा दिया. पंजाब किंग्स के एक समय छह विकेट 150 रनों पर गिर चुके थे. यहां से उसकी जीत मुश्किल लग रही थी.

पंजाब किंग्स की पारी का स्कोरकार्ड:

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
शिखर धवन 1 उमेश यादव 1-13
जॉनी बेयरस्टो 22 नूर अहमद 2-48
प्रभसिमरन सिंह 35 नूर अहमद 3-64
सैम करन 5 अजमतुल्लाह उमरजई 4-70
सिकंदर रजा 15 मोहित शर्मा 5-111
जितेश शर्मा 16 राशिद खान 6-150
आशुतोष शर्मा 31 दर्शन नालकंडे 7-193

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स ने चार विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया. गुजरात टाइटन्स के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं साई सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली. केन विलियमसन (26) और राहुल तेवतिया (नाबाद 23 रन) ने भी गुजरात के लिए उपयोगी योगदान दिया. पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

गुजरात टाइटन्स की पारी का स्कोरकार्ड: (199/4, 20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
ऋद्धिमान साहा 11 कगिसो रबाडा 1-29
केन विलियमसन 26 हरप्रीत बराड़ 2-69
साई सुदर्शन 33 हर्षल पटेल 3-122
विजय शंकर 8 कगिसो रबाडा 4-164

आईपीएल 2024 में सर्वोच्च स्कोर
89* शुभमन गिल बनाम पंजाब किंग्स अहमदाबाद
85 सुनील नरेन बनाम दिल्ली कैपिटल्स वाइजैग
84* रियान पराग बनाम दिल्ली कैपिटल्स जयपुर
83* विराट कोहली बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स बेंगलुरु
82 संजू सैमसन बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...