8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलमुंबई की सड़कों पर कोहली ने चलाई स्कूटी, साथ में दिखीं अनुष्का

मुंबई की सड़कों पर कोहली ने चलाई स्कूटी, साथ में दिखीं अनुष्का

Published on

एक लंबा दौर चला था जब स्कूटर पर वाइफ को पीछे वाली सीट पर बिठाकर हस्बैंड सड़कों पर सैर के लिए निकल जाया करते थे। उसके बाद बाइक आई। क्रूजर और स्पोर्ट्स बाइक का दौर अब भी कायम है। जब भी काम से फुर्सत मिलती है लव बर्ड्स तफरी मारने निकल पड़ते हैं। लेकिन यह आम जिंदगी में संभव है, ऐसा बॉलीवुड स्टार या दिग्गज क्रिकेटर के लिए संभव नहीं होता है। सड़कों पर फैंस की भीड़ से जाम लग सकता है।

जानिए कौन था यह कपल?
खैर, जब स्कूटी मार्केट में आई तो फैमिली गाड़ी कहे जाने वाले स्कूटर वाला दौर लौट आया। अब इसी फैमिली लम्हे को एंजॉय करते नजर आए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा। मुंबई की सड़कों पर काले रंग की हेल्मेट से मुंह ढके ये कपल वीकेंड पर खूब तफरी मारता दिखा। हालांकि, उनका स्टारडम ऐसा है कि इसके बावजूद उन्हें फैंस पहचान गए।

हेल्मेट में छिपा था मुंह फिर भी लोग पहचान गए
उनके तफरी मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग भी यह देखकर अचंभित थे कि लग्जरी कारों का शौक रखने वाले विराट कोहली इतनी आसानी से किसी सामान्य व्यक्ति की तरह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर घूम रहे हैं। हो सकता है कि कुछ लोग उन्हें हेल्मेट की वजह से पहचान नहीं पाए हों और जब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला होगा तो वह सरप्राइज हुए होंगे।

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए हैं विराट
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली टीम इंडिया के जारी जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए हैं। वह वेस्टइंडीज के दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो रहे मिनी वर्ल्ड कप यानी एशिया कप-2022 के लिए टीम में लौटेंगे। वह दौरे पर नहीं गए हैं इसके बावजूद वह मुंबई में अपनी प्रैक्टिस जारी रखे हुए हैं।

लंबे समय से शतक का है इंतजार
दूसरी ओर, भारतीय टीम के चाहने वालों को विराट कोहली के लंबे समय से चले आ रहे शतक के सूखे को खत्म होने का इंतजार है। कोहली ने 2019 में आखिरी शतक जड़ा था। उसके बाद से उनका बल्ला पूरी तरह खामोश है। उनकी फॉर्म को लेकर तमाम सवाल भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली को उनके जल्द फॉर्म में वापसी की पूरी उम्मीद है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...