26.7 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलडे-नाइट टेस्ट में अंपायर ने भारत के साथ किया धोखा, क्रिकेट इतिहास...

डे-नाइट टेस्ट में अंपायर ने भारत के साथ किया धोखा, क्रिकेट इतिहास का सबसे घटिया फैसला?

Published on

एडिलेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक बड़ा ही अजीब मामला देखने को मिला। 58वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद मिचेल मार्श के पैड पर लगी। उन्होंने और भारतीय टीम ने जबरदस्त अपील की। फील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया तो कप्तान रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया। इसके बाद जो कुछ थर्ड अंपायर ने किया वह हैरान करने वाला था। उन्होंने पैड पर लगती गेंद को नजरअंदाज किया और बिना झिझक मार्श को नॉट आउट दे दिया। यह न केवल फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा, बल्कि कमेंटेटर्स के बीच भी इसे लेकर चर्चा चलती रही।

दरअसल, 58वें ओवर की तीसरी गेंद हवा में बलखाते हुए मिचेल मार्श के पास पहुंची। मार्श पूरी तरह रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर गच्चा खा गए। गेंद पैड पर लगी तो टीम इंडिया ने जबरदस्त अपील की। हालांकि, फील्ड अंपायर ने सिरे से खारिज कर दिया तो रोहित सेना थर्ड अंपायर के पास अपील लेकर पहुंची। डीआरएस के बाद थर्ड अंपायर ने वीडियो रिव्यू किया, जिसमें फ्रंट एंगल से बैट-पैड लग रहा था, लेकिन साइड एंगल देखे बिना ही अंपायर ने अपना फैसला सुना दिया।

थर्ड अंपायर ने मिचेल मार्श को नॉट आउट करार दिया। भारत ने यहां रिव्यू गंवाया। हालांकि, बाद में देखने पर पता चल रहा था कि यह भारत के साथ धोखा हुआ है। गेंद मार्श के पैड पर लगी थी। वह एलबीडब्ल्यू आउट दिए जा सकते थे। स्निकोमीटर का इस्तेमाल भी हो सकता था, लेकिन हुआ नहीं। बता दें कि मैच में फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ, क्रिस गैफनी हैं, जबकि रिचर्ड कैटलबर्ग थर्ड अंपायर हैं। मार्श हालांकि अंपायर से मिले इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। वह 26 गेंदों में एक चौके के दम पर 9 रन बनाकर आउट हुए।

उन्होंने अश्विन ने पंत के हाथों कैच आउट कराया। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 87.3 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 337 रन बनाए। उसके लिए सबसे अधिक ट्रैविस हेड ने 141 गेंदों में 17 चौके और 4 छक्के दम पर 140 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 4-4 विकेट झटके।

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...