15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलअंपायर से हुई गलती या ऋषभ पंत ने की 'चीटिंग', शाहरुख खान...

अंपायर से हुई गलती या ऋषभ पंत ने की ‘चीटिंग’, शाहरुख खान के स्टंपिंग पर अब तो बवाल होगा!

Published on

अहमदाबाद

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने कोहराम मचा दिया। गेंदबाजों के साथ टीम के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने मैच में गुजरात के दो खिलाड़ियों को स्टंप किया। हालांकि, इसके साथ ही एक विवाद भी उठ खड़ा हुआ। दरअसल ट्रिस्टन स्टब्स की गेंद पर शाहरुख खान ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया था, लेकिन वह पूरी तरह से मिस हट कर गए।

ऋषभ पंत विकेट के पीछे पूरी तरह से मुस्तैद थे, गेंद जैसे ही शाहरुख खान से छूटी पंत ने पलक झपकते ही विकेट की बत्ती को चला दिया, लेकिन वीडियो रिप्ले में ऐसा लग रहा था, पंत स्टंपिंग के दौरान गेंद को सही से कलेक्ट नहीं कर पाए थे और वह उनसे छिटक गई थी। मामला काफी पेचीदा हो गया था। ऐसे में थर्ड अंपायर को अलग-अलग एंगल से गेंद को देखकर शाहरुख खान को आउट करार दे दिया।

क्या ऋषभ पंत ने की चीटिंग?
ऐसे में सवाल  यह उठता है कि क्या ऋषभ पंत ने स्टंपिंग के दौरान चीटिंग की थी, हालांकि वीडियो रिप्ले से यह पता चला कि जब तक गेंद उनके हाथ से छिटकी थी जब तक उन्होंने विकेट को ग्लव्स से लगा दिया था। ऐसे में कुछ माइक्रो सेकेंड के अंतराल में ऋषभ स्टंपिंग करने में सफल हो गए। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि ऋषभ पंत ने किसी तरह से चीटिंग की या फिर अंपायर के कोई भूल हुई।

89 रन पर सिमटी गुजरात की टीम
दिल्ली की घातक गेंदबाजी के आगे गुजरात टाइटंस की टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की पूरी टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 89 रन का स्कोर बनाकर सिमट गई। दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स के खाते में भी दो-दो विकेट आए जबकि अक्सर पटेल और खलील अहमद भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...