3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअंडर 19 वर्ल्ड कप: भारत की लड़कियों का कमाल, साउथ अफ्रीका को...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: भारत की लड़कियों का कमाल, साउथ अफ्रीका को धूल चटाकर खिताब पर कब्जा

Published on

कुआलालंपुर

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ 82 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने आसानी से सिर्फ 1 विकेट गंवाकर टारगेट को चेज कर लिया। इस टूर्नामेंट में ये भारतीय टीम की लगातार छठी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को आसानी से 9 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। भारतीय टीम ने साल 2023 में भी शेफाली वर्मा की कप्तानी में इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

गेंदबाजों के दम पर जीती टीम
भारतीय गेंदबाजों ने महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच में 20 ओवर में सिर्फ 82 रन पर ऑलआउट हो गई। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 83 रन की जरूरत थी। जिसे आसाना से भारतीय टीम ने चेज कर लिया। भारत की ओर से जी त्रिसा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। वहीं वैष्णवी, आयुषी और परुनिका सिसौदिया ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। शबनम शकील को एक विकेट मिला।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...