11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeखेलCWG में कांस्य जीतने वाली दिव्या काकरान को 50 लाख रुपये देगी...

CWG में कांस्य जीतने वाली दिव्या काकरान को 50 लाख रुपये देगी UP सरकार

Published on

लखनऊ,

कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग करने वाले उत्तर प्रदेश के हर खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी. प्रदेश की खेल नीति के अनुसार पदक विजेताओं को अतिरिक्त सम्मान और नौकरी भी मिलेगा. इसके साथ ही कांस्य पदक जीतने वाली मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान को भी यूपी सरकार की तरफ से 50 लाख की राशि मिलेगी.

दरअसल, दिव्या काकरान दिल्ली से खेलती है लेकिन दिल्ली सरकार ने उन्हें यूपी का बताकर पल्ला झाड़ लिया था. इसके बाद योगी सरकार आगे आई और उसने दिव्या काकरान को सम्मानित करने का ऐलान किया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए कुश्ती में कांस्य जीतने वालीं दिव्या काकरान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से मदद मांगी थी.

इस पर AAP के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा था, ‘बहन, पूरे देश को आप पर गर्व है, लेकिन मुझे याद नहीं आता कि आप दिल्ली की तरफ से खेलती हैं, आप हमेशा उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलती आईं हैं, लेकिन खिलाड़ी देश को होता है, योगी आदित्यनाथ जी से आप को सम्मान की उम्मीद नहीं है, मुझे लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आपकी बात जरूर सुनेंगे.’

दिव्या काकरान के इस ट्वीट के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने दिव्या काकरान को सम्मान देने में आनाकानी की थी, तो उत्तर प्रदेश सरकार आगे आई और दिव्या को 50 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देने का ऐलान किया है.

इस पर दिव्या काकरान ने सबूत पेश करते हुए दावा किया कि वे दिल्ली के लिए 2011 से 2017 के बीच भी दिल्ली की तरफ से खेली हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘2011 से 2017 तक मैं दिल्ली से खेलती थी. ये रहा सर्टीफिकेट दिल्ली स्टेट का. अगर आपको अभी भी यकीन नहीं तो दिल्ली स्टेट से 17 गोल्ड हैं मेरे. वो सर्टीफिकेट भी अपलोड करूं.’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...