12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलकप्तान हरमन से ज्यादा कमा गई UP की खिलाड़ी, गेंद और बल्ले...

कप्तान हरमन से ज्यादा कमा गई UP की खिलाड़ी, गेंद और बल्ले दोनों से मचाती है कोहराम

Published on

मुंबई

स्मृति मंधाना शुरुआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए मुंबई सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं और इस भारतीय उप कप्तान को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को बोली में पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपये (410,000 डॉलर) में खरीदा। अभी तक दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘हर कोई मंधाना और एलिस पैरी को जानता है, हम कुछ खिलाड़ियों को लेने के लिये प्रतिबद्ध थे। हम इतनी शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर काफी खुश हैं। मंधाना, पैरी और सोफी डेविने को टीम में शामिल करना स्वप्निल नतीजा रहा।’

उन्होंने कहा, ‘स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय हालात से काफी परिचित हैं इसलिये पूरी संभावना है (कि वह कप्तान होंगी)।’ नीलामी के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एशले गार्डनर को गौतम अडानी की गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये (386,000 डॉलर) में खरीदा।

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी 1.70 करोड़ रुपये (205,000 डॉलर) में बिकीं जिनकी बोली आरसीबी ने जीती। आरसीबी ने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविने को 50 लाख रुपये के सस्ते ‘बेस प्राइस’ में अपनी टीम में शामिल किया। यूपी वॉरियर्स ने इंग्लैंड की बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को खरीदने में 1.80 करोड़ रुपये खर्च किये।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...