3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलपाकिस्तान की हार पर पंजाब में बवाल, जमकर चले पत्थर, कश्मीर और...

पाकिस्तान की हार पर पंजाब में बवाल, जमकर चले पत्थर, कश्मीर और बिहार कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड ने बीती रात टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए अपना दूसरा खिताब जीता। बाबर सेना की हार के बाद पंजाब के मोगा में दो गुट आपस में भिड़ गए। घटना यहां के एक प्राइवेट कॉलेज की है। दरअसल, लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (LLRM) में जम्मू-कश्मीर के छात्रों के समूह की भिड़ंत बिहार और अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स के साथ हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ छात्र घायल हो गए।

नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह झगड़ा टी-20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद हुई। कश्मीरी छात्र, ज्यादातर एक विशेष समुदाय से संबंधित थे और कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे, जबकि बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों के एक अन्य समूह ने कथित तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए, जिसके बाद मामले ने तुल पकड़ लिया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

घटना में कई छात्र जख्मी
घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, इनमें से नौ को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ। सुखप्रीत सिंह बराड़ ने बताया कि घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कॉलेज परिसर और छात्रावास के आसपास तुरंत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस बीच, कश्मीरी छात्रों ने आरोप लगाया कि बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों ने उनके धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। झड़प में घायल हुए एक कश्मीरी छात्र ने कहा, ‘जब उन्होंने हम पर पथराव किया, तो हमने भी उसी तरह से जवाब दिया।’

इंग्लैंड दूसरी बार बना चैंपियन
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की मैच विनिंग 52 रन की पारी के बूते ही इंग्लैंड चैंपियन बनाया। 2019 50 ओवर विश्व ग्रुप में भी बेन स्टोक्स ने ही अंग्रेजों की जीत की गाथा लिखी थी। स्टोक्स ने फिर से खुद को बड़े मैचों का खिलाड़ी साबित किया और दबाव की परिस्थितियों में शानदार अर्धशतक जमाया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 137 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने एक ओवर पहले जीत हासिल कर ली।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...