17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलउखड़ गए डंडे, बिखर गई गिल्लियां... एक अनजान लेफ्ट आर्म पेसर ने...

उखड़ गए डंडे, बिखर गई गिल्लियां… एक अनजान लेफ्ट आर्म पेसर ने खत्म कर दी विराट कोहली की कहानी

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप में लगातार दो अर्शशतक के बाद लगने लगा था कि विराट कोहली फॉर्म में लौट चुके हैं। मगर मंगलवार रात श्रीलंका के खिलाफ उनके आउट होने के अंदाज ने एकबार फिर फैंस को टेंशन में डाल दिया है। सुपर-4 राउंड में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम संकट से जूझ रही थी। केएल राहुल दूसरे ही ओवर में आउट हो गए थे। तीसरे नंबर पर आए विराट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन चौथी गेंद पर ही सबकुछ खत्म हो गया।

https://twitter.com/i/status/1567156935086206977

बिना खाता खोले आउट
अपने करियर का चौथा टी-20 इंटरनेशनल खेल रहे लेफ्ट आर्म पेसर दिलशान मदुशंका ने पहला ओवर पूरा करने में 8 गेंदें फेंकी थी। अब पारी के तीसरे और अपने दूसरे ओवर के लिए वह पूरी तरह तैयार थे। शुरुआती चार गेंद में एक वाइड फेंक चुके थे। अतिरिक्त समेत 2 रन जा चुके थे। मगर अगली बॉल पर क्या होने वाला था, इसका अंदाजा तो किसी को नहीं था। मिडिल स्‍टंप पर फेंकी घई गुड लेंथ बॉल को वह अक्रॉस द लाइन जाकर स्‍लॉग करने चले गए। बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद स्‍टंप्‍स से जा टकराई। तीनों डंडे उखड़ गए। गिल्लियां हवा में उड़ गईं। कोहली निराश, रोहित निराश और फैंस भी निराश।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...