11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeखेलकमरा खुला रखते थे... यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों...

कमरा खुला रखते थे… यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों ने रोते हुए सुनाई आपबीती

Published on

नई दिल्ली

पोडियम में खड़े होकर देश का मान बढ़ाने वाले पदकवीर आज सड़कों पर बैठे हैं। मेडल जीतकर खुशी के आंसू बहाने वाले ये ऐथलीट आज खुद के हालात पर रो रहे हैं। दंगल में दो-दो हाथ करने वाले ये महाबली खुद को कितना कमजोर महसूस कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप है। आरोप हैं कि बृजभूषण देश की बेटियों पर बुरी नजर रखते थे। बात न मानने पर परेशान करते थे। वर्ल्ड चैंपियन विनेश फोगाट तो ये सब बताते-बताते रो पड़ी। जरा सोचिए कि मेडल जीतने पर तिरंगे को अपने शरीर से चिपकाकर गर्व से इठलाने वाली देश की बेटियां यूंही नहीं किसी पर अपने ‘कपड़े फाड़ने’ का आरोप लगा देंगी।

सालों से हो रहा यौन शोषण
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में आज धरना-प्रदर्शन का दूसरा दिन है। ओलिंपिक मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशू मलिक सरीखी चैंपियन और वर्ल्ड क्लास ऐथलीट्स ने मोर्चा खोला हुआ है। साथी महिला पहलवानों की आपबीती सुनाते हुए विनेश फोगाट के आंसू बहने लगे, वो कहती हैं, ‘बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैम्प्स में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। कुछ कोच तो सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। कई महिला पहलवानों ने इसकी शिकायत भी की।’ अब खेल मंत्रालय में चार पहलवानों के प्रतिनिधमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है।

कमरा खुला रखते हैं
लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीतने वाले विनेश ने कहा, ‘बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रूकते थे। जो नियमों के खिलाफ है। यहां तक कि उसी फ्लोर पर अपना कमरा रखते थे, जहां महिला पहलवान ठहरी हैं। जानबूझकर अपना कमरा खुला रखते थे। तोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन खुद को खत्म करने की सोचती। मेरी हत्या भी हो सकती है। अगर मुझे या किसी पहलवान को कुछ होता है तो उसके पीछे बृजभूषण सिंह का ही हाथ होगा।

कौन हैं आरोपी बृजभूषण सिंह
दबंग इमेज वाले बृजभूषण सिंह यूपी के केसरगंज सीट से बीजेपी सांसद हैं। 2011 से कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं, उनकी इमेज दबंग वाली है। इस बारे में बजरंग पूनिया ने बताया कि, ‘ये हमारे सम्मान की लड़ाई है। हमारी लड़ाई गैरराजनैतिक है। हमें किसी राजनेता की जरूरत नहीं है। बृजभूषण सिंह विदेश भागने की फिराक में है।’ हरियाण का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘खिलाड़ियों का मनोबल टूटने नहीं देंगे। हमारे प्लेयर्स की चिंता सबसे जरूरी है। खिलाड़ियों की बातें गंभीरता से ली गई है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...