3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलवरुण का 'पंजा' नहीं आया काम... राजकोट में हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड...

वरुण का ‘पंजा’ नहीं आया काम… राजकोट में हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने चखा जीत का स्वाद

Published on

राजकोट

पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में खुद को बरकरार रखा है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच में राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। मुकाबले में इंग्लैंड ने की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन ही बना पाई।

भारत के लिए तीसरे टी20 मैच में कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके। हार्दिक पांड्या जरूर कुछ देर के लिए क्रीज पर समय बिताया, लेकिन इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के वह बेबस नजर आए। हार्दिक पांड्या 35 गेंद में 40 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। टी20 में टीम इंडिया के लिए हार्दिक की यह सबसे धीमी पारियों में से एक थी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी कुछ खास नहीं कर पाए जबकि दूसरे टी20 में जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा 18 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

वरुण चक्रवर्ती की मेहनत पर फिर गया पानी
भारत के लिए इस मुकाबले में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की। वरुण ने इस टी20 में अपना पंजा खोला। हालांकि, उनकी यह यह मेहनत टीम इंडिया के लिए काम नहीं आई। वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 5 विकेट झटके। वरुण के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी दो विकेट हासिल किए।

वहीं रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने भी अपनी फिरकी-फिरकी से एक-एक सफलता हासिल की। इसके अलावा 436 दिन बाद टीम इंडिया के लिए मैदान पर वापसी करने वाले मोहम्मद शमी ने तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्हें एक भी हासिल नहीं हुआ है। इस तरह गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन का फायदा टीम इंडिया के बल्लेबाज नहीं उठा पाए।

इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने किया कमाल
इंग्लैंड की जीत में स्पिनर आदिल राशिद बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खास तौर से बीच के ओवर में भारतीय बल्लेबाजों को उन्होंने पूरी तरह से बांध दिया। इस दौरान वह बीच में विकेट भी निकाले, जिससे टीम इंडिया पर दबाव बढ़ता चला और इंग्लैंड की टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया। आदिल राशिद की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और 1 विकेट भी हासिल किया।

आदिल राशिद के अलावा इंग्लैंड की तरफ से मैच में जैम ओवरटर्न ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। ओवरटर्न के अलावा इंग्लिश की टीम तरफ से जोफ्रा आर्चर और ब्रेडन कार्स के खाते में भी दो-दो विकेट आया जबकि मार्क वुड ने भी अपनी टीम के लिए एक सफलता हासिल की।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...