10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलविनेश फोगाट ने बताया बृजभूषण के आवास पर क्यों गई थी महिला...

विनेश फोगाट ने बताया बृजभूषण के आवास पर क्यों गई थी महिला पहलवान, BJP सांसद ने कहा- कोई नहीं आया

Published on

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले धरने पर बैठे भारतीय पहलवान बेशक अपनी-अपनी नौकरी पर लौट गए हैं, लेकिन उनका मुहिम रुका नहीं है। उनके तरफ से लगातार प्रयास हो रही है कि बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो और इसके लिए वो हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

अब इस घटनाक्रम में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली जब महिला पहलवान को लेकर पुलिस बृजभूषण शरण सिंह के नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर गई। वहां पर पुलिस महिला पहलवान के साथ 15-20 मिनट तक रुकी थी और मामले की छानबीन की।वहीं इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह से जब पूछा गया कि क्या पुलिस उनके पास महिला पहलवान के साथ मामले की जांच करने आई थी तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस मामले में बात करने के लिए कोई नहीं आया था।

इस घटना के बाद कई तरह की बातें सामने आईं और फिर इसे लेकर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट करते हुए स्थिति को साफ कर दिया। विनेश फोगाट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बृजभूषण शरण सिंह की यही ताकत है कि वो अपने बाहुबल, राजनीतिक ताकत और झूठे नौरेटिव चलाकर महिला पहलवानों को परेशान करने में लगा हुआ है और इसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी जरूरी है। विनेश ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए और लिखा कि पुलिस हमें तोड़ने की जगह उसको गिरफ्तार कर ले तो इंसाफ की उम्मीद है वरना नहीं।

विनेश फोगाट ने आगे लिखा कि महिला पहलवान पुलिस छानबीन के लिए क्राइम साइट पर गई थी, लेकिन मीडिया में चलाया गया था कि वो समझौता करने गई थी जो पूरी तरह से गलत है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...