14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने आईपीएल में रचा इतिहास, वो कर दिखाया, जो आज...

विराट कोहली ने आईपीएल में रचा इतिहास, वो कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर सका था

Published on

नई दिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया है। इस मैच में सलामी बल्लेबाजी करने उतरे विराट इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। 34 साल के विराट कोहली ने अक्षर पटेल की गेंद पर चौका मारकर आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे किये। विराट आईपीएल में 6 हजार रन पूरे करने वाले भी पहले बल्लेबाज थे।

विराट ने घरेलू मैदान पर बनाया रिकॉर्ड
विराट कोहली दिल्ली के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अब इसी मैदान पर आईपीएल में सबसे पहले 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 2008 में विराट ने आरसीबी के लिए ही आईपीएल डेब्यू किया था। तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं। यह आईपीएल में उनके 233 मैच की 225वीं पारी है। लीग में विराट के बल्ले से अभी तक 49 फिफ्टी और 5 सेंचुरी निकली है। उन्होंने 2016 में ऑरेंज कैप भी जीता था। वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट के बाद शिखर धवन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान ने अभी तक 213 मैचों में 6536 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर के नाम 172 मैचों में ही 6189 रन हैं। 6063 रन के साथ रोहित शर्मा चौथे और 5528 रन के साथ सुरेश रैना 5वें नंबर पर हैं। इन खिलाड़ियों में सिर्फ रैना ने ही आईपीएल से संन्यास लिया है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...