4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलकिशोर कुमार के बंगले में खुल गया विराट कोहली का रेस्टोरेंट

किशोर कुमार के बंगले में खुल गया विराट कोहली का रेस्टोरेंट

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में दिवंगत सिंगर किशोर कुमार का बंगला किराए पर लिया था. तभी से चर्चाएं थीं कि कोहली इस बंगले में एक रेस्टोरेंट खोलेंगे, जो किशोर कुमार को श्रद्धाजंलि स्वरूप होगी. इस बात पर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी मुहर लगा दी थी.

तभी से फैन्स को इस रेस्टोरेंट का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है. कोहली के इस रेस्टोरेंट का नाम ‘वन8 कम्यून’ है. उन्होंने यह नाम इसलिए भी रखा क्योंकि उनके रेस्टोरेंट का मकसद ही यह है कि यहां व्यक्ति आए, तो वह सामाजिक माहौल को महसूस करे. दोस्त, परिवार और अपनत्व को फील करे. इस रेस्टोरेंट में लोगों को अपनापन जैसा महसूस कराया जाता है. कोहली ने भी कई बार इसको लेकर बात कही है.

पांच सालों के लिए किराये पर ली जगह
बता दें कि कोहली ने यह बंगला पांच साल के लिए किराये पर लिया है. इसका खुलासा अमित ने किया था. उन्होंने कहा था कि इन सभी बातों की शुरुआत तब हुई थी जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमित की मुलाकात विराट कोहली से हुई. कुछ महीने पहले ही दोनों मिले थे और दोनों में बातचीत शुरू हुई थी. फिर हमने विराट को वो जगह 5 सालों के लिए किराये पर दी है.

ऐसा पहली बार नहीं है कि कोहली कोई रेस्टोरेंट खोल रहे हैं या हॉस्पिटैलिटी कारोबार में कदम रख रहे हैं. कोहली के इसी नाम से रेस्टोरेंट की एक चेन है. इसकी दिल्ली, कोलकाता और पुणे समेत कई जगह पर ब्रांच भी हैं. रेस्टोरेंट के अलावा कोहली जूते और कपड़ों के बिजनेस में भी महारत रखते हैं. यह भारतीय स्टार क्रिकेटर Wrogn ब्रांड के भी को-फाउंडर भी हैं.

कोहली ने जुहू को ही रेस्टोरेंट के लिए क्यों चुना?
कोहली ने जुहू को ही रेस्टोरेंट के लिए क्यों चुना? इस पर खुद उन्होंने ही खुलासा किया. कोहली ने कहा कि जुहू को कोई भी कुछ नहीं दे सकता. यह अपने आप में अलग है. यह एक खूबसूरत जगह है, जो अपनी एक अलग पहचान रखता है. यही वजह भी है कि मैंने इसे रहने की जगह भी चुनी है. ‘वन8 कम्यून’ को लॉन्च करने के लिए जुहू से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती. दोस्तों और अपनत्व के लिहाज से जुहू एक बेस्ट जगह है. ऐसा ही कुछ वास्तविक स्वरूप ‘वन8 कम्यून’ का भी है.

किशोर कुमार से मिलने की चाहत रखते हैं कोहली
बता दें कि विराट कोहली का यह रेस्टोरेंट जहां खुला है, वह गायक किशोर कुमार का पुराना बंगला है. इसे कभी गौरी कुंज के नाम से जाना जाता था. हाल ही में कोहली ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने अपने रेस्टोरेंट को दिखाया था. उस वीडियो में कोहली ने किशोर कुमार के बारे में कहा, ‘उनके गीतों ने वाकई मुझे छू लिया है. जब भी कोई मुझसे पूछता है कि आप किससे मिलना चाहेंगे, तब मैं किशोर दा का ही नाम लेता हूं, क्योंकि वह सिर्फ करिश्माई थे.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...