21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेलविराट को किया बोल्ड फिर दिखाया आंख, बांग्लादेशी गेंदबाज को कहीं भारी...

विराट को किया बोल्ड फिर दिखाया आंख, बांग्लादेशी गेंदबाज को कहीं भारी ना पड़ जाए ये गलती

Published on

एंटीगा

बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 37 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी काफी धीमी थी, लेकिन इसके बावजूद उनके बल्ले से रन आना टीम इंडिया के लिए एक अच्छा संकेत था। 37 रनों की पारी में विराट ने 28 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका भी लगाया, लेकिन जैसे ही विराट कोहली ने अपना लय पकड़ा कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन शाकिब ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

इस दौरान विराट के विकेट के साथ ही तंजीम से एक बड़ी गलती भी हो गई। दरअसल विराट कोहली को बोल्ड करने के बाद तंजीम ने जोशीले अंदाज में जश्न मनाया और उन्हें आंख दिखाने लगे। हालांकि, विराट कोहली ने तंजीम की इस हरकत पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन उनके मन बांग्लादेशी गेंदबाज के लिए एक आग जरूर भड़क गई होगी।

विराट कोहली नहीं भूलते हैं अपना बदला
मौजूदा समय में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर बदला लेना नहीं भूलते हैं। विराट ने कई मौकों पर गेंदबाजों को अपनी बल्लेबाजी से ऐसा जवाब दिया है कि वह फिर दोबारा उनसे टकराने की हिमाकत करने से बचते रहे हैं। यही कारण है कि तंजीम हसन अगर अगली बार विराट कोहली के सामने गेंदबाजी करने आए तो उन्हें बचकर रहने की जरूरत पड़ सकती है।

पंड्या की फिफ्टी से भारत ने बनाए 196 रन
बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 के इस मुकाबले में भारत ने हार्दिक पंड्या की दमदार फिफ्टी से 196 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। पंड्या ने अपनी पारी में 27 गेंद का सामना किया था, जिसमें उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के भी लगाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 36 और शिवम दुबे ने 34 रनों का दमदार योगदान दिया।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...