5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeखेलW W W... इस गेंदबाज ने मलिंगा की स्टाइल में झटका हैट्रिक,...

W W W… इस गेंदबाज ने मलिंगा की स्टाइल में झटका हैट्रिक, फिर भी नहीं दिला सका टीम को जीत

Published on

सेडन पार्क

श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्ष्णा ने बुधवार को वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह श्रीलंका के सातवें गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। तीक्ष्णा की यह हैट्रिक न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में सेडन पार्क में आई। मेहमान टीम की ओर से तीक्ष्णा ने यह उपलब्धि दो ओवरों में हासिल की। 35वें ओवर में, उन्होंने लगातार दो गेंदों पर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ को आउट किया। इसके बाद 37वें ओवर की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी को पवेलियन भेजकर अपनी हैट्रिक पूरी की। तीक्ष्णा ने 8 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट झटके और अपनी स्पिन गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह श्रीलंका के किसी गेंदबाज द्वारा छह साल बाद वनडे में हैट्रिक है। इससे पहले 2018 में दिलशान मदुशंका ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। महीश तीक्ष्णा अब श्रीलंका के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने वनडे में हैट्रिक ली है। इनमें चमिंडा वास, लसिथ मलिंगा, दिलशान मदुशंका, थिसारा परेरा, परवेज महरूफ और वानिंदु हसरंगा जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रन से हराया
न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो रचिन रवींद्र ने 79 और मार्क चैपमैन ने 62 रनों की पारी खेली। बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ और मैच को 37 ओवर का कर दिया गया। न्यूजीलैंड ने 255/9 का स्कोर बनाया। इसके बाद श्रीलंका की टीम मात्र 30.2 ओवर में 142 रनों पर आउट हो गई। इस तरह से बारिश से प्रभावित मुकाबले में श्रीलंका को 113 रनों से करारी हार मिली।

श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने 66 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। कोई और बल्लेबाज खास योगदान नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिशेल सेंटनर को एक-एक विकेट मिला। विलियम ओ’रुरके ने सर्वाधिक 3 और जैकब डफी को 2 विकेट मिले। तीन मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...