11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeखेलW, W, W, W... चार गेंदों पर चार विकेट, अंडर-19 वर्ल्ड कप...

W, W, W, W… चार गेंदों पर चार विकेट, अंडर-19 वर्ल्ड कप में अनजान खिलाड़ी ने रचा इतिहास

Published on

पॉचेफस्ट्रूम (साउथ अफ्रीका)

महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले साउथ अफ्रीका में हो रहे हैं। कई युवा खिलाड़ी गेंद और बल्ले से कमाल कर रही हैं। लेकिन एक अनजान खिलाड़ी ने लसिथ मलिंगा जैसे चमत्कार कर दिया है। रवांडा की तेज गेंदबाज हेनरीट इशिम्वे ने टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में चार गेंदों पर चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इस मुकाबले में रवांडा की टक्कर जिम्बाब्वे से थी। उनकी इस गेंदबाजी की वजह से रवांडा ने मुकाबले को 39 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

19वें ओवर में किया कमाल
हेनरीट इशिम्वे जिम्बाब्वे की पारी का 19वां ओवर लेकर आईं। उन्होंने पहली ही गेंद पर कुदजाई चिगोरा को बोल्ड कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाईं। अगली गेंद पर ओलिंडा चार भी बिना रन बनाए एलबीडब्ल्यू हो गईं। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं चिपो मोयो को भी हेनरीट इशिम्वे ने बोल्ड किया। ओवर की चौथी गेंद पर आस्था नदलालंबी को आउट कर हेनरीट ने जिम्बाब्वे की पारी 80 रनों पर समेट दी।

18वें ओवर की 5वीं गेंद पर भी जिम्बाब्वे की झटका लगा था। इस तरह टीम ने अपने आखिरी 5 विकेट 6 गेंदों के अंदर खो दिये। इस दौरान उनके बल्लेबाज एक रन भी नहीं बना पाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए रवांडा की टीम ने 119 रन बनाए थे। रवांडा ने भी आखिरी 4 विकेट 7 गेंदों के भीतर खो दिये थे। जिम्बाब्वे ने 80 रन बनाए और रवांडा को 39 रनों से जीत मिल गई। यह टूर्नामेंट में टीम की पहली जीत है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में चार बार हो चुका
इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक चार गेंदबाजों ने लगातार 4 गेंदों पर चार विकेट लिये हैं। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा दो बार ऐसा कर चुके हैं, एक बार वनडे और एक बार टी20 में। वहीं आयरलैंड के कर्टिस कैम्पर, अफगानिस्तान के राशिद खान और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर भी ऐसा कर चुके हैं। इस महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की मैडिसन लैंड्समैन ने हैट्रिक लिया था।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...