8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलWC: 'बिलियन डॉलर वाली टीम पीछे रह गई', रमीज राजा का भारत...

WC: ‘बिलियन डॉलर वाली टीम पीछे रह गई’, रमीज राजा का भारत पर तंज

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शर्मनाक हार के साथ ही टीम इंडिया का सफर समाप्त हो चुका है. एडिलेड में गुरुवार (10 नवंबर) को हुए मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने 16 ओवरों में ही हासिल कर लिया. अब फाइनल मुकाबले में 13 नवंबर को इंग्लिश टीम का सामना पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई है.

रमीज ने अपनी टीम की तारीफों के पुल बांधे
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार के बाद पाकिस्तानी फैन्स टीम इंडिया को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. अब पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने सेमीफाइनल में हार भारतीय टीम पर तंज कसा है. पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच होने वाले फाइनल से पहले रमीज ने मीडिया से कहा कि लोगों ने खुद टीम पर संदेह किया. लेकिन इस विश्व कप ने दिखाया पाकिस्तान कितना आगे निकल गया है और बिलियन डॉलर इंडस्ट्री वाली टीम पीछे रह गई हैं.

रमीज राजा ने कहा, हम अपने आप पर शक करते रहते हैं. आप देखें वर्ल्ड क्रिकेट इतने पीछे रह गया है और पाकिस्तान कितना आगे निकला है. आप देखें, इस वर्ल्ड कप में यह नजर आ गया. बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री वाली टीमें पीछे रह गई हैं और हम ऊपर निकल गए हैं. तो कई चीज तो ठीक कर रहे हैं. उसका आप आनंद लें और सम्मान भी करें. इसी टीम में से पिछले महीनों में तीन प्लेयर्स आईसीसी के बेस्ट प्लेयर घोषित हुए थे.’

भारत के खिलाफ हार भूल गए रमीज!
रमीज राजा के बयान से लगता है कि वह इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ मिली हार को भूल गए हैं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मुकाबले में पाकिस्तान को भारत ने चार विकेट से पराजित किया. उस मुकाबले में किंग कोहली ने 82 रनों की पारी खेली थी जो क्रिकेट फैन्स कभी नहीं भूल सकते.

वैसे भी पाकिस्तान टीम लक के सहारे ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर पाई. पाकिस्तान को भारत और जिम्बाब्वे ने पराजित कर दिया था जिसके बाद उसका आगे का सफर मुश्किल था. लेकिन नीदरलैंड की साउथ अफ्रीका पर जीत के चलते उसकी किस्मत खुली. अगर साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं गंवाया होता तो बाबर ब्रिगेड सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाती.

ऐसा रहा भारत-इंग्लैंड का मैच
मुकाबले की बात करें तो भारतने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 168 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. हार्दिक ने 33 बॉल पर 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए. वहीं, कोहली ने 40 बॉल पर 50 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. जवाब में इंग्लैंड ने 24 बॉल बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया. बटलर ने 49 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली. वहीं, एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद में नाबाद 86 रन बनाए, जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल रहे.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...