11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलहमें क्रिकेट नहीं आता, हमारी बात मत सुनो... भारत की हार से...

हमें क्रिकेट नहीं आता, हमारी बात मत सुनो… भारत की हार से भड़के सुनील गावस्कर ने खूब सुनाया

Published on

सिडनी

क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में रविवार को भारत की छह विकेट से हार के बाद काफी गुस्से में दिखे। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज जीत ली और 2014-15 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में भी जगह दिला दी।

सुनील गावस्कर ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुनील गावस्कर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान के साथ मैच के बाद होस्ट ब्रॉडकास्टर से बात करते दिख रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि सीरीज के पहले टीम इंडिया बेहतर तैयारी कर सकती थी। इसपर गावस्कर ने कहा, ‘हम कौन होते हैं? हमें क्रिकेट नहीं आता। हम सिर्फ टीवी के लिए बोलते हैं और पैसे लेते हैं। हमारी बात मत सुनो, हम कुछ नहीं हैं। एक कान से सुनो, दूसरे से निकाल दो।’

कोचिंग स्टाफ पर खड़े किए सवाल
सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ पर सवाल खड़े किए। न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में बैटिंग नहीं चली। गावस्कर ने कहा- आपके बैटिंग कोच को देखिए, न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह से ऑलआउट हुए। बाकी के मैच में हम हार गए। हमारी बैटिंग में कोई दम नहीं था। यहां भी हमारी बैटिंग में दम नहीं था। इम्प्रूवमेंट क्यों नहीं दिख रही है। आपने क्या किया है? खिलाड़ियों के बारे में बात हो रही कि क्या इन्हें आगे खिलाना चाहिए। ये भी पूछना चाहिए कि क्या इस कोचिंग स्टाफ को आगे चलकर रखना चाहिए।

सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल हैं गावस्कर
सुनील गावस्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल हैं। टेस्ट में सबसे पहले 10 हजार रन उन्होंने ही बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया में सुनील गावस्कर ने टेस्ट में 51 की औसत से रन बनाए हैं। वर्तमान भारतीय खिलाड़ियों में किसी का भी ऑस्ट्रेलिया में ऐसा औसत नहीं है। 125 मैच के टेस्ट करियर में उन्होंने 51 की औसत से 10122 रन बनाए थे। संन्यास के समय वह सबसे ज्यादा रन के साथ ही सबसे ज्यादा 34 शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी थे।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...