11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'विनेश को समझाएंगे कि संन्यास नहीं ले, अभी और खेलना है...', बोले...

‘विनेश को समझाएंगे कि संन्यास नहीं ले, अभी और खेलना है…’, बोले ताऊ महावीर फोगाट

Published on

नई दिल्ली,

पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने के बाद भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके इस फैसले से लोग हैरान हैं. विनेश के इस फैसले पर उनके ताऊ महावीर फोगट ने भी प्रतिक्रिया दी है और इस फैसले को वापस लेने की बात कही है.विनेश फोगाट को कुश्ती सिखाने वाले उनके ताऊ महावीर फोगाट ने कहा कि जब भी विनेश आएगी तो उसे समझाएंगे कि अभी और खेलना है और वह अपने संन्यास का फैसला बदल ले. हम उससे दिल छोटा नहीं करने और अभी से 2028 ओलंपिक की तैयारी में जुटने को कहेंगे. मैं बजरंग पूनिया और हम सभी मिलकर उसे समझाएंगे.उन्होंने कहा कि 2016 में वह इंजरी की वजह से ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाई थी. 2020 और 2024 में फेडरेशन और बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से वह दबाव में थी.

कोई साजिश नहीं हुई…
यह पूछने पर कि विनेश ने संन्यास लेने का यह फैसला क्यों लिया? इस पर महावीर फोगाट ने कहा कि जो भी खिलाड़ी इस स्तर तक पहुंचता है और जब इस तरह के हालात बन जाते हैं तो वह गुस्से में इस तरह के फैसले ले लेता है. यह उसका तीसरा ओलंपिक था और इतना करीब पहुंचकर खाली हाथ रह जाना दिल तोड़ देता है.

महावीर ने कहा कि प्रतियोगिता से विनेश को अयोग्य ठहराए जाने से देश को दुख पहुंचा है. यह दुख तभी कम होगा, जब वह देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएंगी.साजिश से जुड़ा सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई साजिश हुई होगी. नियम तो नियम होते हैं और सभी कुछ नियमों के तहत ही हुआ है.

वजन बढ़ने पर हुआ था विवाद?
100 ग्राम वजन की वजह से विनेश फोगाट को बुधवार को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. दरअसल बुधवार को विनेश का वजन उनकी तय कैटेगरी 50 किलोग्राम से सिर्फ100 ग्राम ज्यादा पाया गया था.

विनेश फोगाट का जब मंगलवार सुबह वजन मापा गया तो उनका वेट 49.90 किलोग्राम था, जो 50 किलोग्राम कैटेगरी के लिए उपयुक्त था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेमीफाइनल के मैच खेलने के बाद उन्हें एनर्जी के लिए खाना खिलाया गया, जिससे उनका वजन बढ़कर 52.700 किलोग्राम तक बढ़ गया था.

इसके बाद उनकी मेडिकल टीम ने रातभर विनेश का वजन घटाने की कोशिश की थी. उन्हें रातभर एक्सरसाइज कराई गई. उन्होंने रातभर स्किपिंग और साइकलिंग की. सॉना बाथ भी लिया. नाखून तक कटा लिए. विनेश का वजन कम तो हुआ, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनका वजह 50.100 किलोग्राम पर अटककर रह गया.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...