12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलक्या बेवकूफी कर दी… अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात में हुआ था...

क्या बेवकूफी कर दी… अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात में हुआ था ये हादसा, विराट कोहली कर बैठे थे ये भद्दा मजाक

Published on

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों अपने-अपने प्रोफेशन में काफी सफल हैं। दोनों एक दूसरे को सपोर्ट भी काफी करते हैं। अनुष्का विराट के मैच देखने के लिए मैदान में भी आती हैं। काफी लंबे समय से विराट और अनुष्का एक दूसरे के साथ हैं। 2013 में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। उसके बाद 2014 में उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

लेकिन जब वे पहली बार मिले, तो वह मुलाकात बिल्कुल भी शानदार नहीं थी। विराट कोहली ने 2019 में अमेरिकी खेल पत्रकार ग्राहम बेंसिंगर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, विराट ने अपनी पहली बातचीत के बारे में बताया, जो एक कमर्शियल शूट के दौरान हुई थी। उन्होंने माना कि वह बहुत घबराए हुए थे, खासकर यह सुनने के बाद कि अनुष्का शर्मा उनसे लंबी हो सकती हैं और उन्हें सलाह दी गई थी कि वे शूटिंग के लिए हील्स न पहनने का सुझाव दें।

विराट कोहली ने जब पहली मुलाकात के बारे में बताया
विराट कोहली ने याद किया कि अनुष्का ने छोटी हील वाले जूते पहने थे। लेकिन वह फिर भी लंबी दिख रही थीं, जिससे वह असहज महसूस कर रहे थे। माहौल को हल्का करने की कोशिश में उन्होंने एक मजाक किया, लेकिन इससे चीजें और भी अजीब हो गईं। कोहली ने कहा, ‘मैं वहां खड़ा था, बहुत घबराया हुआ। मुझे नहीं पता था कि बातचीत कैसे शुरू करूं, इसलिए मैंने कुछ बेवकूफी भरी बात कह दी। मैंने उनकी ओर देखा और कहा, ‘क्या आप और ऊंची हील नहीं पहन सकती थीं?’ यह सोचकर कि यह मजेदार होगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन उन्होंने मुझे बस एक लुक दिया और कहा, ‘एक्सक्यूज मी (Excuse me)’ मुझे तुरंत एहसास हुआ कि मैंने गड़बड़ कर दी है और मैंने इसे हंसी में उड़ाने की कोशिश की। अंदर से, मुझे बेवकूफ महसूस हो रहा था।’

2017 में हुई थी शादी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली में एक प्राइवेट वेडिंग की थी। उनकी शादी में केवल करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। जनवरी 2021 में विराट-अनुष्का पहली बार माता-पिता बने। उनके यहां बेटी ने जन्म लिया था, जिसका नाम दोनों ने वामिका कोहली रखा। 2024 में उनका एक बेटा, अकाय, हुआ।

Latest articles

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...