9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलक्या होगा अगर भारत-जिम्बाब्वे का मैच बारिश से धूल जाए, कैसे होंगे...

क्या होगा अगर भारत-जिम्बाब्वे का मैच बारिश से धूल जाए, कैसे होंगे नए सेमीफाइनल समीकरण?

Published on

मेलबर्न

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2022 के ग्रुप 2 से सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन की दौड़ में बांग्लादेश को हराकर बड़ी छलांग लगाई है। मगर, नॉकआउट राउंड के लिए दूसरी पोजिशन अभी तक सील नहीं हुई है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका अभी भी मैदान में हैं। प्रोटियाज पर पाकिस्तान की जीत ने सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन सीन्स को पूरी तरह खोल दिया है। अगर भारत सुपर-12 राउंड के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतता है, तो वह टेबल टॉपर बनकर सेमीफाइनल में जाएगा, लेकिन अगर मैच बारिश से धुल गया तो क्या होगा?

भारत-जिम्बाब्वे के बीच ये मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा। एक्यूवेदर के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना नगण्य है। आज यानी एक दिन पहले दोपहर और शाम को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मेलबर्न में 6 नवंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगर समीकरण की बात करे तो ग्रुप-2 में भारत के नाम फिलहाल 6 अंक हैं और वह नंबर-1 स्थान पर काबिज है जबकि दक्षिण अफ्रीका (5 अंक) और पाकिस्तान (4 अंक) क्रमशः नंबर 2 और नंबर 3 स्थान पर है।

अगर भारत-जिम्बाब्वे मैच में बारिश खलल डालती है और 5 ओवर का मैच भी नहीं हो पाता तो दोनों टीमें एक-एक अंक साझा करेंगी। ऐसे में भारत 7 पॉइंट के साथ ग्रुप स्टेज खत्म करेगा और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, लेकिन उसका ग्रुप विजेता के तौर पर आगे बढ़ना तय नहीं होगा। अगर साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स को हरा देता है तो वह बेहतर नेट रन रेट की बदौलत नंबर-1 पोजिशन पर फिनिश करेगा।

साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच का विजेता इस स्थिति में सेमीफाइनल में तभी पहुंच सकता है जब दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड्स से हार जाए। यहां एक बात और ध्यान देने लायक है कि टी-20 विश्व कप ग्रुप मैचों में से किसी के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। केवल सेमीफाइनल और फाइनल में बारिश की स्थिति में रिजर्व-डे का प्रावधान है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...