10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलआराम क्या होता है... टीम से निकालो, रोहित-विराट और राहुल पर बिफरे...

आराम क्या होता है… टीम से निकालो, रोहित-विराट और राहुल पर बिफरे गौतम गंभीर

Published on

नई दिल्ली:

भारत के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मौजूदा समय में भारतीय टीम के चनय पर बयान देकर हलचल मचा दी है। गंभीर का मानना है कि अगर चयनकर्ता विराट कोहली, रोहित शर्मा और लोकेश राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों से आगे देखने में विश्वास करते हैं तो ऐसा ही हो। टी20 विश्व कप 2007 और विश्व कप 2011 में भारत की खिताबी जीत में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरर रहे गंभीर टीम के व्यक्तिगत खिलाड़ियों और टीम में उनकी जगह पर भी अधिक स्पष्टता चाहते हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए ऋषभ पंत के साथ इन तीनों को आराम दिया गया है या बाहर किया गया है। गंभीर ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘स्पष्टता होनी चाहिए। चयनकर्ताओं और इन खिलाड़ियों के बीच अच्छा संवाद होना चाहिए। अगर चयनकर्ताओं ने इन लोगों से आगे देखने का फैसला किया है तो ठीक है। मुझे लगता है कि बहुत सारे देशों ने ऐसा किया है।’

सीनियर खिलाड़ियों को लेकर हंगामा क्यों?
उन्होंने कहा, ‘जब चयनकर्ता और प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों से आगे देखते हैं तो हम बहुत हंगामा करते हैं। आखिरकार यह व्यक्तिगत खिलाड़ियों के बारे में नहीं है लेकिन यह इस बारे में है कि आप अगले (टी20) विश्व कप (2024 में) के लिए अपनी योजनाओं को लेकर कैसे आगे बढ़ना चाहते हैं। आखिर आप वहां जाना चाहते हैं और इसे जीतना चाहते हैं। यदि ये खिलाड़ी इसे हासिल नहीं कर पाए तो क्या पता सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी, युवा पीढ़ी उस सपने को हासिल कर ले।’

गंभीर का मानना है कि इस तिकड़ी की सबसे छोटे प्रारूप में वापसी फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है। गंभीर ने कहा, ‘निजी तौर पर अगर आप मुझसे पूछें तो यह मुश्किल लगता है। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन जैसे लोगों को टीम में होना चाहिए। हार्दिक पंड्या वहां हैं। मैं पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को टीम में देखना चाहता हूं। वे निडर क्रिकेट खेल सकते हैं।’

राहुल द्रविड़ की रणनीति पर उठे सवाल
गंभीर ने आक्रामकता का हवाला देने वाले राहुल द्रविड़ की अगुआई वाले मौजूदा टीम प्रबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले (टी 20) विश्व कप के बारे में बहुत कुछ कहा है कि हम एक निश्चित खाके पर खेलना चाहते हैं, हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं लेकिन जब महत्वपूर्ण मुकाबले (इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफइनल) की बात आती है तो यह खाका हवा हो जाता है।’

जनवरी के पहले सप्ताह में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में जाने वाले ऋषभ पंत के बारे में गंभीर का मानना है कि उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट से हटा दिया गया है। गंभीर ने कहा, ‘सबसे पहले तो चयनकर्ताओं को यह स्पष्ट होना चाहिए कि उन्हें आराम दिया गया है या बाहर किया गया है। मेरे अनुसार उसे सफेद गेंद के क्रिकेट से हटा दिया गया है। कभी भी इसे लेकर पर्याप्त स्पष्टता नहीं रही है। यह ‘आराम’ नामक शब्द बहुत अच्छा है, यह तब नहीं था जब हम खेल रहे थे। या तो हमें हटा दिया जाता था या चुना जाता था।’ गंभीर साथ ही चाहते हैं कि युवा ईशान किशन को पर्याप्त मौके मिलें।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...