8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलटीम इंडिया जो कभी नहीं कर पाई वो चेन्नई में होगा, बांग्लादेश...

टीम इंडिया जो कभी नहीं कर पाई वो चेन्नई में होगा, बांग्लादेश के खिलाफ लिखा जाएगा इतिहास!

Published on

चेन्नई:

भारतीय क्रिकेट टीम करीब 6 महीने बाद एक बार फिर टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेट टीमों में गिनी जाती है। 1932 में भारत ने टेस्ट डेब्यू किया था। तब पहली जीत हासिल करने में 20 साल और 25 मैच लग गए थे।

हार से ज्यादा हो जाएंगें जीत
भारत ने अभी तक 579 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत को इसमें 178 जीत और 178 ही हार मिली है। भारत के 222 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा ड्रॉ टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जीत हासिल करती है तो यह 179 जीत होगी। अभी तक भारत के हार की संख्या हमेशा जीत से ज्यादा रही है। अगर भारत बांग्लादेश से पहला टेस्ट जीतता है तो पहली बार टेस्ट में जीत की संख्या हार से ज्यादा हो जाएगी।

2013 से घर में सीरीज नहीं हारे
भारतीय टीम पीछे करीब एक दशक में दुनिया की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है। कोई भी टीम भारत में आकर 2013 के बाद टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। इस दौरान भारत ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीत चुका है। उससे पहले कभी भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीता था। इसके अलावा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में जाकर भी भारत ने टेस्ट मैच जीते हैं।

बांग्लादेश बेहतरीन लय में
भारत को अभी तक बांग्लादेश के खिलाफ एक ही टेस्ट में हार नहीं मिली है। हार तो पाकिस्तान को भी बांग्लादेश के खिलाफ पिछले महीने से पहले एक ही नहीं मिली थी। बांग्लादेश ने उसके घर में घुसकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया। यही वजह है कि भारतीय टीम किसी भी कीमत पर बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। वैसे भी बांग्लादेश और भारत की परिस्थिति में ज्यादा अंतर नहीं होता है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...