11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल... जब मैरीकॉम ने ऐसे 1 घंटे में घटाया था 2 किलो!...

… जब मैरीकॉम ने ऐसे 1 घंटे में घटाया था 2 किलो! कैसे मिनटों में वजन कम करते हैं एथलीट?

Published on

नई दिल्ली,

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के वजन को लेकर अयोग्य घोषित किए जाने के बाद वजन से जुड़े नियमों को लेकर काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, विनेश फोगाट को कैटेगरी के हिसाब से कुछ ग्राम वजन होने की वजह से अयोग्य करार दिया गया है. इसके बाद लोगों का कहना है इतना वजन तो कम किया जा सकता था और ऐसा कई बार हुआ है कि एथलीट्स ने काफी कम समय में अपना वजन घटाया है और किसी खास कैटेगरी में जगह फिक्स भी किया है. यहां तक कि ऐसा ही भारतीय बॉक्सर मैरीकॉम ने भी किया है.

ऐसे में जानते हैं कि आखिर मैरीकॉम से जुड़ा वो किस्सा, जिसमें उन्होंने एक घंटे में दो किलो वजन कम कर लिया था. साथ ही ये भी जानेंगे कि आखिरी एथलीट किस तरह से अपना वजन कम करते हैं और विनेश फोगाट के केस में स्थिति अलग क्यों है…

मैरीकॉम का क्या है मामला…
दरअसल, मैरीकॉम को एक बार पौलेंड में Silesian ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में खेलना था और इस वक्त वो 48 किलो वेट कैटेगरी में खेलना चाहती थीं, लेकिन उसके हिसाब से उनका वजन ज्यादा था.ऐसे में कैटेगरी निर्धारण के लिए होने वाले वजन से पहले ही उन्होंने अपना वजन कम कर लिया. बता दें कि उस वक्त मैरीकॉम ने कैटेगरी में डिसक्वालिफाई होने से बचने के लिए एक घंटे में दो किलो वजन कम किया था.

एथलीट कैसे करते हैं वजन?
जब भी ऐसा होता है एथलीट कई तरह से बहुत कम समय में वजन कम कर लेते हैं. इसके लिए वे हैवी वर्कआउट करते हैं और इसके लिए खास तरह के कपड़े आते हैं, जिन्हें पहनकर वर्कआउट किया जाता है. इससे बॉडी से काफी ज्यादा पसीना निकलता है और कुछ ही घंटों में वजन कम हो जाता है. हालांकि, इसमें स्ट्रेस आदि फैक्टर भी काम करते हैं.

विनेश फोगाट के केस में क्या हुआ?
अगर विनेश फोगाट के केस की बात करें तो इसमें रेसलर को वेट इन टाइम काफी कम मिलता है. रेसलिंग के नियमों के अनुसार, पहलवानों का मैच से पहले वजन होता है और अगर दो रेसलर दो दिन बाउट लड़ते हैं तो दो दिन उनका वजन किया जाता है. नियमों के अनुसार, जिस दिन बाउट होता है,उसी दिन हर पहलवान का वजन सुबह में होता है.पहले वेट-इन के दौरान पहलवानों के पास वेट बनाने के लिए 30 मिनट का समय होता है. 30 मिनट में कई बार वजन कर सकते हैं, लेकिन दूसरे दिन वेट-इन सिर्फ 15 मिनट का होता है. ऐसे में इतने कम टाइम में वजन कम करना संभव नहीं है

 

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...