13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलजब दिल भारी महसूस करता है... तलाक की खबरों के बीच सानिया...

जब दिल भारी महसूस करता है… तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा का एक और रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

Published on

नई दिल्ली

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तलाक की खबरें खूब चर्चा में है। हालांकि बेटे के जन्मदिन पर दोनों को एक साथ देखा गया था लेकिन सानिया के सोशल मीडिया अपडेट को देखे तो कहानी कुछ और ही कह रही है। दरअसल सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इसमें जो कैप्शन लिखा है उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सानिया इस समय काफी परेशान हैं और शोएब और उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में जो तस्वीर शेयर की है उसका कैप्शन कुछ इस तरह का है। ‘आप इंसान हैं, रोशनी और अंधेरे से बने हैं। थोड़ा नाजुक होने पर खुद को पर्याप्त प्यार करें। अपने आप को उन दिनों में ब्रेक देना सीखे, जब आपका दिल सबसे भारी महसूस करता है।’ यह पहली बार नहीं है जब सानिया ने इस तरह की उदासी भार पोस्ट शेयर किया है। इससे पहले भी उन्होंने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘मुश्किल वक्त है।’ उनकी इसी पोस्ट के बाद शोएब से तलाक की अटकलें तेज हो गई थी।

बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक की खबरों को इसलिए भी हवा मिल रही है क्योंकि भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लगातार अपने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर रही हैं। हाल ही में उनका एक इंस्टाग्राम स्टोरी खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘टूटे दिल कहां जाते हैं? क्या अल्लाह को खोजते हैं।’ हालांकि बेटे के जन्मदिन पर सानिया और शोएब एक साथ दिखाई जरूर पड़े थे।

बेटे के जन्मदिन की एक तस्वीर साझा करते हुए शोएब ने लिखा था कि, ‘जब आप पैदा हुए थे, हम और अधिक विनम्र हो गए और जीवन हमारे लिए कुछ खास था। हम भले ही साथ न हों और रोज ना मिलें, लेकिन बाबा हर पल आपके और आपकी मुस्कान के बारे में सोचते रहते हैं। अल्लाह आपको वह सब कुछ दे, जो आप मांगते हैं।’ऐसे में लगातार चल रहे तलाक की खबरों के बीच ना तो सानिया मिर्जा और ना ही शोएब मलिक ने इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है लेकिन दोनों के करीबी दोस्तों की माने तो इनका तलाक हो चुका और इसका आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...