5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलतेरा बल्ला कब बोलेगा रे कोहली... 5 टेस्ट, 8 पारी और हर...

तेरा बल्ला कब बोलेगा रे कोहली… 5 टेस्ट, 8 पारी और हर बार वही कहानी, विराट को क्या हो गया है?

Published on

सिडनी

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट में शतक लगाया था। पर्थ में पहली पारी में फेल रहने के बाद दूसरी पारी में विराट के बल्ले से शतक निकला। इसके बाद लगा कि विराट ने लय हासिल कर ली है। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तहलका मचा देंगे। वह काफी आत्मविश्वास में दिख रहे थे। लेकिन शतकीय पारी के बाद विराट कोहली 7 बार मैदान पर उतरे। इसमें उन्होंने 12 की औसत से सिर्फ 85 रन बनाए।

सभी बार एक ही तरह हुए आउट
इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने 9 पारियों में बैटिंग की। इसमें 8 बार ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने उन्हें आउट किया। यहां रोचक बात यह है कि वह हर बार एक ही तरीके से आउट हुए। हर बार गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेट के पीछे गई। कुछ मौकों पर विकेटकीपर ने कैच लिया तो अन्य मौकों पर स्लिप फील्डर ने गेंद को लपका। बार-बार एक ही गलती होने के बाद भी विराट ने इसमें सुधार नहीं किया।

5वीं बार बने बोलैंड का शिकार
सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में विराट के बल्ले का किनारा लेकर गेंद दूसरी स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों में चली गई। वह गेंद स्कॉट बोलैंड ने डाली थी। विराट कोहली इस सीरीज में चौथी और अपने करियर में 5वीं बार बोलैंड का शिकार बने। अभी तक बोलैंड ने विराट को 104 गेंदें डाली हैं और इसपर वह 38 रन ही बना पाए हैं। विराट का ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज के खिलाफ औसत 7.6 और स्ट्राइक रेट 36.5 का है।

2020 से ही गिर रहा प्रदर्शन
टेस्ट में विराट कोहली का प्रदर्शन 2020 के बाद से लगातार गिर रहा है। 2019 तक उनका औसत 55 के करीब था। अब उनका औसत 47 से भी नीचे का आ गया है। इस दौरान विराट के बल्ले से सिर्फ 3 शतक निकले हैं। अब टीम में उनकी जगह पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...