17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेल4 पॉइंट्स जहां चूक गया भारत, रोहित और द्रविड़ क्या ऐसे ही...

4 पॉइंट्स जहां चूक गया भारत, रोहित और द्रविड़ क्या ऐसे ही जीतेंगे T20 वर्ल्ड कप?

Published on

एशिया कप 2022 के सुपर-4 के एक बेहद खास मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका के आगे घुटने टेक दिए। 6 विकेट से मिली हार के बाद वह लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। उसकी किस्मत अब अफगानिस्तान और श्रलंका के हाथों में हैं। भारत ने जो दो मैच टूर्नामेंट में जीते वह पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ लीग लेवल के थे। 6 टीमों वाली इस टूर्नामेंट में इतना बुरा हाल है तो सवाल यह है कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ आईसीसी टूर्नामेंट कैसे जीतेंगे? इसी वर्ष कुछ ही महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप होना है।

बेमेल प्लेइंग इलेवन बना जंजाल
पिछले 6 महीने से लगातार एक्सपेरिमेंट्स कर रही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छोड़कर किसी भी टीम के खिलाफ सही प्लेइंग इलेवन मैदान पर नहीं उतार सकी। रविंद्र जडेजा और आवेश खान अनफिट हुए तो पूरा प्लान ही बैकफायर हो गया।

​खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल नहीं
टीम में हार्दिक को छोड़कर कोई ऑलराउंडर की भूमिका में नहीं था, जबकि अक्षर पटेल बाहर बैठे थे और दीपक हुड्डा को मैदान पर होते हुए भी गेंदबाजी नहीं दी गई। दूसरी ओर, भारत के स्पेशलिस्ट गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल की जमकर कुटाई हुई।

​स्टार पावर पर है फोकस, फॉर्म ताक पर
इसमें कोई शक नहीं कि टीम इंडिया में कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, लेकिन वे टूर्नामेंट से पहले भी फॉर्म में नहीं थे। इसके बावजूद उन्हें टीम में सिलेक्ट किया गया। केएल राहुल पूरे साल टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेले थे और फॉर्म भी नहीं थी। दूसरी ओर, संजू सैमसन, ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में थे, लेकिन उन्हें शामिल ही नहीं किया गया। ऐसा ही शमी के साथ भी हुआ।

​कड़े फैसले लेने की कमी या हिम्मत ही नहीं
केएल राहुल सबसे कमजोर कड़ी रहे हैं, जिसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या उपकप्तान होने की वजह से उन्हें झेला जा रहा है? दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने हाल में रोहित के साथ ओपनिंग में अच्छा किया था वह विकल्प हो सकते थे। ऐसे में दिनेश कार्तिक को भी मौका मिल सकता था। दूसरी ओर, पंत के साथ भी ऐसा ही है। सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा की कप्तानी वाली थिंकटैंक में कड़े फैसले लेने की हिम्मत ही नहीं है?

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...