9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलकौन कह रहा कोहली को हल्के में छोड़ा गया? गावस्कर ने पोंटिंग...

कौन कह रहा कोहली को हल्के में छोड़ा गया? गावस्कर ने पोंटिंग को खूब सुनाया

Published on

मेलबर्न

भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने दावा किया कि विराट कोहली के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया गया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में पदार्पण कर रहे सैम कोंस्टास के साथ शारीरिक टकराव की घटना को हल्के में लिया गया। कोहली और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सैम कोंस्टास के बीच चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को मैदान पर झड़प हो गई जिसके लिए भारतीय क्रिकेटर पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया।

उन्नीस साल के कोंस्टास ने हालांकि पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि कोहली जानबूझकर उनसे नहीं टकराए थे। उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली गलती से मुझसे टकरा गए। यह क्रिकेट है और तनाव में ऐसा हो जाता है।’ यह टकराव शुक्रवार को भी चर्चा का विषय बना रहा और गावस्कर ने कोहली के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की आलोचना की। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली लिए कड़ी सजा की मांग की थी।

गावस्कर ने उन दावों को खारिज करते हुए टिप्पणी की, ‘आप किसी की जेब काटने के लिए किसी व्यक्ति को फांसी नहीं दे सकते।’ उन्होंने कहा, ‘यह रकम के मामले में मामूली सजा है। ए सभी खिलाड़ी काफी अधिक वेतन पाने वाले पेशेवर हैं। ऐसे में कोई भी रकम शायद कम लगे। आप यह कह सकते हैं कि हम जो देखते हैं और अनुभव करते हैं उसके कारण सजा हो सकती है लेकिन यह आईसीसी द्वारा अधिकतम तय सजा है।’

उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि उन पर कोई एहसान किया गया है। उनकी सजा में अगर 10 प्रतिशत कम रकम होती तो आप कह सकते थे कि कोई उपकार हुआ है।’ गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की आलोचना करते हुए कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई मीडिया अपनी टीम के लिए 12वें या 13वें खिलाड़ी की तरह काम करता है, जिसे भी वह अपनी टीम के लिए खतरा मानता है, उसे निशाना बनाता है।’ उन्होंने कहा, ‘वे कह रहे हैं कि कोहली को एक छोटे से अपराध के लिए फांसी दी जानी चाहिए और वह इसलिए बच गया क्योंकि उसका रूतबा बहुत बड़ा है।’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का हालांकि मानना है कि कोहली को कम सजा दी गयी। पोंटिंग ने ‘चैनल 7’ पर कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से, मुझे नहीं लगता कि यह सजा पर्याप्त कठोर था। ऐसी मिसालें हैं, अतीत में चीजें हुई हैं और यह आम तौर पर 15-25 प्रतिशत ठीक रही है, लेकिन यह बड़ी घटना थी।’ उन्होंने कहा, ‘यह दुनिया भर में पूरे साल भर में क्रिकेट का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दिन था। सोचिए अगर इस स्तर पर ऐसा होता है तो इसके क्या परिणाम होंगे? मुझे लगता है कि लोग सोचेंगे कि यह अब लगभग स्वीकार्य है।’

पूर्व दिग्गज मार्क वॉ ने भी ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ के लिए कमेंट्री के दौरान ऐसे ही विचार साझा किए। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘आप इस तरह के मामलों में तय सजा को बदल नहीं सकते हैं। विराट कोहली इस मामले को पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे, ‘मैंने गलत काम किया है’। मुझे लगता है कि यह जुर्माना बेहद कम है।’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सख्ती से नहीं निपटा गया तो ऐसी घटनाओं क्रिकेट में आम हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह भाग्यशाली है कि निलंबन से बच गए। अगर उस पर जुर्माना लगा है तो कम से कम 75 प्रतिशत जुर्माना होना चाहिए था। 20 प्रतिशत कुछ भी नहीं है। इसमें कोई शक नहीं कि सैम कोंस्टास ने भारतीयों को हैरत में डाल दिया था।’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने ‘क्रूर’ होने के लिए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘मीडिया, चाहे ऑस्ट्रेलिया में हो या कहीं और, क्रूर हो सकता है। वे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को निशाना बनाते हैं और यह कोई अलग बात नहीं है। मैंने इसे प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया है। यह विशेष रूप से भारत या कोहली के बारे में नहीं है। यह मीडिया के काम करने के तरीके को दिखाता है।’ गावस्कर ने इसके साथ ही पिछले एक साल में तीन समान घटनाओं का हवाला देते हुए कोहली की सजा का बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘पिछले दिसंबर में आयरलैंड के जोश लिटिल पर एक मैच में बल्लेबाज के साथ शारीरिक संपर्क के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। इस मैच में एंडी पाइक्राफ्ट ही रेफरी थे। उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के ओली पोप के साथ शारीरिक संपर्क के लिए फटकार लगाई गई थी और नेपाल के अर्जुन कुमार को दोबारा अपराध के लिए दंड का सामना करना पड़ा। कोहली को (नियमों के तहत) अधिकतम सजा मिली है।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...