7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलद ओवल में भगवाधारी कौन? रोहित सेना को WTC चैंपियन बनाने के...

द ओवल में भगवाधारी कौन? रोहित सेना को WTC चैंपियन बनाने के लिए पूरी आर्मी लगी है!

Published on

​भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल की जंग द ओवल में हा रहा है, लेकिन भारतीय फैंस का हुजूम देखकर हर कोई दंग है। ऐसा हजारों की संख्या में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के लिए दर्शकदीर्घा से जोर लगा रहे फैंस का जज्बा देखते बन रहा है। जहां टीम इंडिया की जर्सी छाई हुई है तो कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो पूरी तरह भगवाधारी होकर पहुंच रहे हैं। आइए देखते हैं फैंस की झलकिया और जानते हैं कि भगवाधारी आखिर हैं कौन?

सचिन के फैन सुधीर का शंखनाद तो भारत-भारत के जयकारे
टीम इंडिया को चीयर करने के लिए द ओवल सचिन तेंदुलकर के जबरा फैन माने जाने वाले सुधीर भी पहुंचे हुए हैं। कड़ी ठंड में बिना कपड़े के तिरंगा पेंट किए सुधीर शंखनाद करते हैं तो उनके पास बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय फैंस भारत-भारत के जयकारे लगाते हैं।सिर पर भगवा पगड़ी बांधे इंडिया का पोस्टर लिए इस फैन के पीछे देखिए आपको दीवाने, मास्तानों की टोली नजर आएगी। गाजे बजाते टीम इंडिया की जीत के लिए वे हर पल जोर लगा रहे हैं।

टीम को जितवाने के लिए पूरी भगवा फौज लगी है
ऑस्ट्रेलियाई फील्डर के पीछे देखा जा सकता है भगवा कपड़े पहने फैंस दिख रहे हैं। कुछ फैन ब्रिगेड भारत आर्मी के भी हैं। ये वो फैंस हैं जो टीम इंडिया को पूरी दुनिया में घूम-घूमकर सपोर्ट करते हैं।

जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं
ये वो फैन हैं, जो हर हाल में अपनी टीम को जीतते देखना चाहते हैं। द ओवल में मैच होते रहे हैं, लेकिन इस वक्त तिरंगे से भरे स्टेडियम की आभा कभी-कभी ही दिखने को मिलती है। इसमें कोई शक नहीं कि पिछले 3 दिन में भारतीय टीम विपक्षी ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले थोड़ी उन्नीस साबित हुई है, लेकिन रोहित सेना में वो दम है कि वापसी करते हुए मैच जीत सकती है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...